फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस में आते ही युवराज का बड़ा बयान, बोले- पता था पहले दौर में कोई नहीं लेगा

Thu, 20 Dec 2018 05:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
yuvraj singh
टीम इंडिया के 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह ने आईपीएल के 12वें सीजन की नीलामी के बाद बड़ा बयान दिया हैं। दरअसल, किंग्स इलेवन पंजाब से बाहर किए गए युवराज को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 के लिए अपने टीम में शामिल किया है।

IPL 2019: हो गया खुलासा! इन वजहों के चलते मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह पर लगाया दांव
 
विज्ञापन

2 of 5
yuvraj singh 6
'मुंबई मिरर' से बातचीत के दौरान युवराज सिंह ने कहा, 'मुझे इस बात का अंदेशा था कि नीलामी के पहले राउंड में मुझे कोई नहीं खरीदेगा। इसका कारण बेहद साफ है। जब आप एक आईपीएल टीम बना रहे होते हो तो आपकी कोशिश होती है कि टीम में युवाओं को जगह दी जाए। ऐसा समझा जा रहा है कि मैं अपने करियर के अंतिम स्टेज पर हूं। मैं उम्मीद कर रहा था कि दूसरे राउंड के दौरान मुझे खरीदार मिल ही जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 5
yuvraj singh
37 वर्षीय युवराज ने कहा, 'मुझे ऐसा अहसास हो रहा था कि मैं शायद इस सीजन में मुंबई की तरफ से ही खेलूंगा। सच बताऊं तो मैं आईपीएल में इस सीजन में खेलने के लिए मौके का इंतजार कर रहा था। मैं खुश हूं कि मुझे ये मौका मिल गया है। आकाश अंबानी ने मेरे बारे में कुछ अच्छी बाते कही हैं। उन्होंने मुझपर विश्वास जताया है, जिससे मैं काफी खुश हूं'

4 of 5
yuvraj singh
युवराज ने आगे कहा, 'मुंबई की टीम में मेरे साथ कोच जहीर खान, मेंटर सचिन तेंदुलकर और कप्तान रोहित शर्मा होंगे। मैं उनके साथ काफी क्रिकेट खेल चुका हूं। दोबारा उनके साथ खेलने के मौके का मैं इंतजार कर रहा हूं। जब आपको समर्थन मिलता है तो आपके अंदर अच्छा प्रदर्शन करने का उत्साह भी आता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवराज सिंह
बता दें कि कभी 16 करोड़ में बिकने वाले युवराज पर आईपीएल 2019 की नीलामी के पहले राउंड में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। मगर दूसरे राउंड में मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस 1 करोड़ में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया। मालूम हो कि साल 2015 की नीलामी के दौरान युवराज सिंह को दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ में खरीदा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें