फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनिल रमेश का नाबाद शतक, भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने जमैका को 238 रनों से हराया

Thu, 25 Jul 2019 05:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
india blind cricket team - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज में खेले गए पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जमैका को 238 रन के विशाल स्कोर से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी की। 

विज्ञापन


टीम की शुरुआत बेहतरीन रही और सलामी बल्लेबाज दीपक मलिक और वेंकटेश्वर राव (53) ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। वेंकटेश्वर राव के आउट होने के बाद सुनिल रमेश ने बल्लेबाजी की बगडोर संभाली और 107 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 287 रनों तक पहुंचा दिया।

भारतीय गेंदबाजी के सामने जमैका के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। पहले ओवर में ही अजय रेड्डी ने दो विकेट चटका लिए। इसके बाद भी उनके विकेट गिरने का सिलसिसा जारी रहा और पूरी टीम सिर्फ 48 रनों पर आउट हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह भारतीय टीम ने मैच को 238 रनों से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 29 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ ही चार विकेट लेने वाले अजय रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

भारतीय टीम 3 वनडे और 2 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए वहां गई है। टीम ने वनडे सीरीज के पहले दोनों मैचों में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम किया। भारत और जमैका के बीच दूसरा टी-20 मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें