फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी खबर: युवराज अपनी IPL टीम से हुए आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने नौंवे सत्र के लिए पहले ट्रेडिंग विंडो में हरफनमौला युवराज सिंह को टीम से रिलीज कर दिया है। युवी आईपीएल सीजन के सबसे महंगे क्रिकेटर थे। उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा गया था।
विज्ञापन


उधर, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और डेल स्टेन को भी उनकी टीम हैदराबाद सनराइजर्स ने टीम से बाहर कर दिया है। इसके बाद इन क्रिकेटरों के लिए आईपीएल की दो नई टीमों राजकोट और पुणे के लिए राह खुल गई है।
विज्ञापन

युवी को बाहर करना टीम की थी मजबूरी

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम में वापसी करने वाले युवराज को डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। युवराज आईपीएल के 14 मैचों में 20 से भी कम औसत से 248 रन बना सके थे।

डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ ने कहा, "युवराज सिंह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें बाहर रखने का मकसद अपना बजट सुधारना है। वह अच्छे फॉर्म में हैं और उन्होंने हाल में भारतीय टीम में वापसी की है। हमने बजट के कारण यह फैसला लिया। मैंने खुद युवराज से बात की है और हमारे आपसी संबंध अच्छे हैं।"

आईपीएल की मौजूदा छह टीमों में से डेयरडेविल्स फरवरी में होने वाली नीलामी में 36 करोड़ 85 लाख रुपये लेकर उतरेगी। दुआ ने कहा कि हम एंजेलो मैथ्यूज को भी रिलीज कर रहे हैं। लिहाजा हम लगभग 23 करोड़ रुपये बचा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें