फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार भी आईपीएल के महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं युवराज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौंवें संस्करण से पहले खिलाड़ियों की होने वाली नीलामी की तैयारी चल रही है और यह नीलामी अगले महीने की 6 तारीख को बंगलुरू में होगी। हर बार की तरह इस बार भी कई बड़े खिलाड़ियों पर नजर होगी कि टीमें उन्हें कितने में खरीद पाती हैं।
विज्ञापन


क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो के अनुसार आईपीएल में नीलामी के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची 25 जनवरी को तैयार की जाएगी। नीलामी में 714 खिलाड़ियों का भारी-भरकम दल इस लोकप्रिय टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए शामिल होगा।

इस बार आईपीएल की नीलामी में दो नई फ्रेंचाइजी टीम पुणे की टीम राइजींग पुणे सुपर जाइंटस (आरपीएसजी) और राजकोट (टीम का नाम तय नहीं) पहली बार बोली में शामिल होंगी। जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स एक दिन की नीलामी में अपनी टीम नए सिरे से बनाने की कोशिश करेगी। पिछले महीने ही दिल्ली ने अपनी पिछले साल की टीम से 13 खिलाड़ियों को रिलीज कर चुकी है जिसमें युवराज सिंह भी शामिल हैं। युवराज पिछले साल 16 करोड़ में बिके थे।     
विज्ञापन


पिछले साल 31 दिसंबर को पहली ट्रेडिंग विंडो बंद होने के समय तक 6 फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने 61 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था।
Trending Videos

एक बार फिर युवराज, इशांत और नेहरा बनेंगे नीलामी में बड़ा चेहरा

विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह के अलावा तेज गेंदबाजों इशांत शर्मा, आशीष नेहरा और धवल कुलकर्णी के साथ-साथ दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी और संजू सैमसन ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए (2 लाख 96 हजार डॉलर) रखा गया है। इन 7 भारतीय खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन और ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन, मिचेल मार्श का भी बेस प्राइस 2 करोड़ है। लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया में शामिल हुए युवराज इस बार भी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के 40 साल के बल्लेबाज माइक हसी को उम्मीद है कि इस बार भी उनकी अच्छी कीमत लगेगी। उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रखा गया है। वह ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश टी-20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, साथ ही उनकी कप्तानी में सिडनी थंडर्स टीम फाइनल में पहुंची है। कंगारू बल्लेबाज रिचर्डसन का भी बेस प्राइस 2 करोड़ रखा गया है।

इसके अलावा तेज गेंदबाज डेल स्टेन, मोहित शर्मा और जोस बटलर का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए रखा गया है। साथ ही इरफान पठान और टिम साउदी का बेस प्राइस एक करोड़ है जबकि मार्टिन गुप्टिल, जेसन होल्डर और बरिंदर सरां के बेस प्राइस 50 लाख रुपए हैं।
विज्ञापन

नीलामी में सबसे ज्यादा खर्च करेगी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम

दिल्ली डेयरडेविल्स ने 15 करोड़ के युवराज सिंह और 7.5 करोड़ में लिए श्रीलंका के कप्तान और ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को रिलीज कर दिया है इस कारण इस नीलामी में उनके पास खर्च करने के लिए सबसे ज्यादा पैसा होगा।

जानते हैं कि आईपीएल की 8 फ्रेंचाइजी टीमों के जेब में कितने पैसे हैं जो खिलाड़ियों की बोली लगाने के दौरान खर्च कर सकते हैं।

दिल्ली डेयरडेविल्स-37.15 करोड़ रुपए
किंग्ल इलेवन पंजाब- 23 करोड़ रुपए
कोलकाता नाइटराइडर्स- 17.95 करोड़ रुपए
मुंबई इंडियंस- 14.405 करोड़ रुपए
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर- 21.625 करोड़ रुपए
सनराइजर्स हैदराबाद- 30.15 करोड़ रुपए
राइजींग पुणे सुपर जाइंटस- 27 करोड़ रुपए
राजकोट- 27 करोड़ रुपए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें