मंगेतर हेजल कीच को हिंदू नहीं मानते हुए पैसे दिए जाने से इनकार करने पर क्रिकेटर युवराज सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है। युवराज इस समय ग्रेटर नोएडा में हैं और दलीप ट्रॉफी में इंडिया रेड टीम की अगुवाई कर रहे हैं।
विस्फोटक ऑलराउंडर युवराज भी जल्द आपा खोने वाले क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। लंबे समय बाद वह फिर से नाराज दिख रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी नाराजगी का कारण उनकी मंगेतर हेजल कीच के साथ हुई कथित बदसलूकी है। खबर है कि हेजल को जयपुर में कैश ट्रांसफर के द्वारा इसलिए पैसा दिए जाने से मना कर दिया गया क्योंकि उनके नाम से ऐसा नहीं दिख रहा था कि वो हिंदू हैं।
हेजल कीच ने इस घटना को ट्विटर के जरिए सबके सामने रखते हुए न सिर्फ आलोचना की बल्कि जिस कंपनी के अधिकारी ने पैसा देने से इनकार किया उसे अब तक मिले लोगों में से सबसे नस्लीय इंसान करार दिया।
अपने दूसरे ट्वीट में हेजल ने लिखा, "मुझे अपनी हिंदू मां और मुस्लिम दोस्तों के सामने उनके घटिया व्यवहार से नफरत हो गई है।"
Mr Peeyush Sharma @WesternUnion in Jaipur is the most racist person ive met and refused to give money because my name is not "Hindu" enough
— Hazel Keech (@hazelkeech) August 30, 2016
Im sickened by the attitude of these people,in front of my HINDU mother + my muslim friend @1NS1A #outrage #racism https://t.co/Rq7eIyEcWG
— Hazel Keech (@hazelkeech) August 30, 2016
हेजल कीच ने खुद को हिंदू बताया
- फोटो : instagram
अपने दूसरे ट्वीट में हेजल ने लिखा, "मुझे अपनी हिंदू मां और मुस्लिम दोस्तों के सामने उनके घटिया व्यवहार से नफरत हो गई है।" हेजल ने हिंदी सिनेमा में कुछ काम किया है। उनकी चर्चित फिल्म बॉडीगार्ड है जिसमें वह करीना कपूर की दोस्त बनी थीं।
वेस्टर्न यूनियन की ओर से हिंदू नहीं होने के कारण पैसे दिए जाने से इनकार किए जाने के बाद अपने तीसरे ट्वीट में इस अभिनेत्री ने दावा कि उनका नाम हेजल कीच है और वह एक हिंदू के रूप में पैदा हुईं और पली-बढ़ीं। लेकिन क्या यह सही कारण है कि उन्हें पैसा देने से इनकार कर दिया जाए।
युवराज और हेजल की सगाई पिछले साल नवंबर में दीवाली के दिन बाली में हुई थी। अब खबर है कि इस साल दोनों विवाह के बंधन में बंध जाएंगे।
My name is Hazel Keech. i am Hindu born/raise. But why does dat matter at @WesternUnion whether2 give me money or no https://t.co/jF7XIzm6Yu
— Hazel Keech (@hazelkeech) August 30, 2016
हेजेल के ट्वीट के बाद युवराज ने भी कंपनी को लताड़ा
हेजल कीच के पैसा देने से इनकार किए जाने के बाद युवराज भी नाराज हो गए और वह वेस्टर्न यूनियन के व्यवहार से चकित हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी इंसान हैं और हेजल कीच के साथ जिस तरह नस्लीय टिप्पणी की गई उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
हेजल की मां मॉरिशस की हैं और हिंदू हैं। उनका भारत में बिहार से संबंध है।
shocking behaviour this is @WesternUnion We all are human beings is that not enough racial discrimination will not be tolerated @hazelkeech
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) August 30, 2016
Mr Piyush Sharma @WesternUnion in Jaipur this behaviour will not be tolerated,we would expect some serious action to be taken against him !
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) August 30, 2016