फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज का शॉट फोड़ देता उनके साथी का सिर, बढ़ा दीं सबकी धड़कनें

Thu, 18 May 2017 11:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
युवराज सिंह - फोटो : IPL
विज्ञापन
आईपीएल-10 में बुधवार को एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया। बारिश से प्रभावित इस मैच में केकेआर ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। सनराइजर्स ने इस मैच में 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 128 रन बनाए। इसके जवाब में नाइटराइडर्स को 6 ओवर में 48 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने 4 गेंदे शेष रहते ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन


इस मैच के दौरान युवराज सिंह कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। युवी ने 9 गेंदों में मात्र 9 रनों का ही योगदान दिया। मगर इस पारी के दौरान युवी ने एक ऐसा शॉट खेला, जो उनके साथी के लिए जानलेवा हो सकता था। युवराज के इस शॉट से नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े विजय शंकर का सिर फूटने से बच गया। यदि वो नीचे न झूके होते, तो मैदान पर बड़ा हादसा हो सकता था।

हैदराबाद की पारी के 15वें ओवर में पीयूष चावला बॉलिंग करने आए। ओवर की दूसरी ही गेंद पर युवी ने सीधा शॉट मारा और गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री तक पहुंच गई। यह गेंद विजय शंकर के कान के पास से सीटियां बचाते हुए गुजरी। शंकर ने इस दौरान हेल्मेट नहीं पहन रखा था। यदि वो कुछ श्रणों की देरी करते, तो अनहोनी भी हो सकती थी। देखिए वीडियो:
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें