भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपने मजाकिया और हाजिर जवाबी स्वभाव लिए काफी मशहूर हैं। वह अपने मजाक के चलते कई बार सुर्खियों में भी रहे। हाल ही में उन्होंने अपनी नई 'क्लॉथिंग लाइन' भी शुरू की है।
पिछले दिनों एक निजी एफएम रेडियो पर टीम इंडिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने इंटरव्यू के दौरान कई ऐसी बातें बताईं जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। उन्होंने इस इंटरव्यू में अपने करियर, टीम और साथी खिलाड़ियों के बारे में कई रोचक खुलासे भी किए। इस इंटरव्यू में टी-20 स्पेशलिस्ट युवी से कुल 20 सवाल किए गए जिसके जवाब युवी ने ईमानदारी के साथ दिए।
सबसे पहले युवराज से पुछा गया कि ‘युवीकैन’ क्या है, जिसका उन्होंने जवाब दिया, 'यूवीकैन आप और मैं साथ में है। हम साथ में कैंसर से लड़ेंगे। यही इसका मकसद है जिससे इस बीमारी से निजात पाया जा सके।'
विराट कोहली हैं सबसे बड़े कंजूस!
विराट कोहली
- फोटो : getty
इंटरव्यू का सबसे खास सवाल युवराज से पूछा गया कि टीम इंडिया में सबसे कंजूस खिलाड़ी कौन है। इस पर युवराज ने कहा, "हमारी टीम में कई कंजूस खिलाड़ी हैं। विशेष तौर पर कई सीनियर खिलाड़ी जिनका मैं नाम नहीं ले सकता क्योंकि यह बहुत संवेदनशील मामला है।"
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि इसे कैसे बयान करूं। आपको पता है कि हमारे पंजाबियों में ऐसा नहीं होता। अगर हम कुछ खाने बाहर जाते हैं तो कोई एक व्यक्ति पैसे भरता है। मगर कुछ लोग अलग हैं और मौजूदा समय में विराट कोहली सबसे बड़े कंजूस है। हम जब भी कही बाहर जाते हैं तो हमेशा मुझे ही बिल भरना पड़ता है। मुझे उसको जोर देकर बिल भरवाना पड़ता है।"
अपने खास दोस्त आशीष नेहरा के बारे में युवी ने कहा, "नेहरा भी कई मौकों पर अपनी जेब ढीली नहीं करते। वह आमतौर पर काफी अच्छे से बर्ताव करते हैं लेकिन कभी-कभार वह भी कंजूसी दिखाते हैं। जब उनकी शादी हुई थी तो नेहरा कहते थे कि प्लीज मेरी बात मानो, मुझे अपनी पत्नी और बच्चों का ध्यान भी रखना है। मैं ज्यादा पैसा खर्च नहीं कर सकता।"
'15 साल बाद कोई पार्टी देने के लिए किया था धन्यवाद'
युवराज सिंह
- फोटो : getty
युवराज सिंह ने साथ ही यह भी कहा, "ऐसा नहीं है कि ये सभी बहुत कंजूस खिलाड़ी है, लेकिन यह सिर्फ हमारे बीच का मजाक है क्योंकि सब एक-दूसरे पर टोपी पहनाना चाहते हैं।"
युवी ने बड़ी मुश्किल से एक सीनियर खिलाड़ी का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'सीनियर खिलाड़ियों में जिसका मैं नाम ले सकता हूं वो जवागल श्रीनाथ हैं। उनके साथ काफी क्रिकेट खेला। उन्होंने आखिरकार हमें एक रेस्टोरेंट में पार्टी दी और हमने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए कहा, 'धन्यवाद श्रीनाथ जी 15 साल के बाद पार्टी देने के लिए।"