फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह बने 'चिकना चमेला', सानिया मिर्जा ने दुनिया के सामने मजे ले लिए

Mon, 30 Sep 2019 01:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सानिया मिर्जा और युवराज सिंह - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों एक न्यूज चैनल को दिए अपने इंटरव्यू की वजह से सोशल मीडिया पर दिनभर ट्रेंड करने वाले युवी अब ट्रोल हो रहे हैं और उन्हें ट्रोल और फैन नहीं बल्कि खुद एक सेलिब्रिटी कर रही है। वह है टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा।
विज्ञापन

2 of 4
युवराज सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल,  पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक क्लीन शेव तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए युवराज सिंह ने खुद को 'चिकना चमेला' कहा। युवी ने कैप्शन दिया- नया लुक, चिकना चमेला!! या मुझे फिर दाढ़ी बढ़ा लेनी चाहिए। युवराज सिंह के इस पोस्ट पर सानिया मिर्जा ने भी कमेंट किया।
 
विज्ञापन

3 of 4
सानिया मिर्जा का कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर पर युवी को ट्रोल करते हुए सानिया मिर्जा ने उन्हें दाढ़ी वापस लाने के लिए कहा है। सानिया ने कमेंट करते हुए लिखा- चिन छिपाने के लुए आप पाउट कर रहे हैं??? अपनी दाढ़ी वापस लाइए।
विज्ञापन

4 of 4
युवराज सिंह और सानिया मिर्जा - फोटो : ट्विटर
बता दें कि युवराज सिंह और सानिया मिर्जा के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। दोनों ही खिलाड़ियों को अक्सर पार्टियों में भी देखा जाता है। भारतीय टीम के लिए 304 वनडे, 58 टी-20 और 40 टेस्ट मैच खेलने वाले युवराज सिंह 2011 विश्वकप जीत के हीरो थे। इस टूर्नामेंट में उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें