फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav-Kritika: गौरव-कृतिका की शादी में लगा खेल सितारों का तांता, युवराज के बेटे के साथ मस्ती करते दिखे नेहरा

Wed, 11 Mar 2026 11:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

टीवी प्रेजेंटर और क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने अभिनेत्री कृतिका कामरा से मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर सादगी भरे निजी समारोह में शादी कर ली। शादी में युवराज सिंह, आशीष नेहरा, वीरेंद्र सहवाग और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं।
विज्ञापन
गौरव कपूर की शादी में पहुंचे सितारे - फोटो : PTI-ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी प्रेजेंटर और क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने बुधवार को बेहद सादगी के साथ मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा से शादी कर ली। यह निजी समारोह मुंबई के बांद्रा स्थित गौरव के घर पर आयोजित किया गया, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन

गौरव कपूर की शादी में पहुंचे सितारे - फोटो : PTI
गौरव-कृतिका की शादी में पहुंचे युवराज-नेहरा और सहवाग
शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच और बच्चों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में समारोह में शामिल हुए। वहीं, पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा भी शादी में पहुंचे। युवराज के बच्चों को देखकर नेहरा काफी खुश नजर आए।


गौरव कपूर की शादी में पहुंचे सितारे - फोटो : ANI-PTI
फिल्म जगत से भी पहुंचीं नामचीन हस्तियां
इस खास मौके पर पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी मौजूद रहे। बॉलीवुड से भी कई सितारों ने शादी में शिरकत की। नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ पहुंचीं। इसके अलावा अमृता अरोरा, मलाइका अरोरा भी समारोह में शामिल हुईं।
विज्ञापन

गौरव कपूर-कृतिका कामरा - फोटो : ANI
लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे दोनों
गौरव कपूर और कृतिका कामरा लंबे समय से अपने रिश्ते को निजी रखते आए हैं। हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर छुट्टियों और ब्रेकफास्ट डेट की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। दिसंबर 2025 में कृतिका ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपने ब्रेकफास्ट डेट की झलक भी दिखाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें