फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, इस पूर्व भारतीय विकेटकीपर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Wed, 11 Mar 2026 10:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुजरात टाइटंस ने बुधवार को विजय दहिया को असिस्टेंट कोच बनाने की घोषणा की। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ने से फ्रेंचाइजी का कोचिंग सेटअप और मजबूत होगा।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के आगामी सत्र से पहले गुजरात टाइटंस ने बुधवार को विजय दहिया को असिस्टेंट कोच बनाने की घोषणा की। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ने से फ्रेंचाइजी का कोचिंग सेटअप और मजबूत होगा। उनकी नियुक्ति हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बैटिंग कोच के रूप में शामिल करने के बाद हुई है। 
विज्ञापन

2007-08 में दिल्ली को दिलाया रणजी का खिताब
विजय दहिया ने भारत की ओर से 19 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले हैं। कोचिंग में आने से पहले दिल्ली के साथ एक सफल घरेलू करियर का आनंद लिया। उन्होंने 2007-08 सीजन में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया और तब से घरेलू और आईपीएल टीमों में एक मजबूत कोचिंग पोर्टफोलियो बनाया है। 

गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद गुजरात टाइटंस लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक बनकर उभरी है। यह टीम अपने पहले चार सीजन में से तीन में प्लेऑफ तक पहुंची और अपने पहले सीजन में खिताब जीता। एक मजबूत कोचिंग स्ट्रक्चर के साथ, यह चैंपियन टीम आईपीएल 2026 की तैयारियों के जोर पकड़ने के साथ अपने मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड को और बेहतर बनाने की कोशिश करेगी।

आईपीएल के पहले चरण के कार्यक्रम का एलान
आईपीएल 2026 के पहले चरण का कार्यक्रम जारी हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को 19वें सीजन के शुरुआती मुकाबलों का कार्यक्रम घोषित किया। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 फ्रेंचाइजी लीग का यह सीजन 28 मार्च से शुरू होगा और पहले चरण के मुकाबले 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे।
 

पहले चरण में 20 मैच, 10 शहरों में मुकाबले

  • पहले चरण में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले 10 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे।
  • इनमें बंगलूरू, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं।
  • इस अवधि में चार डबल-हेडर भी होंगे।
  • डबल-हेडर के दौरान दो मैच एक ही दिन खेले जाएंगे।
  • दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे और शाम का मैच 7:30 बजे शुरू होगा।
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने 5 घरेलू मैच बंगलूरू में और 2 मैच रायपुर में खेलेगी।
  • पंजाब किंग्स के 4 घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ में और 3 मैच धर्मशाला में होंगे।
  • राजस्थान रॉयल्स के 3 घरेलू मुकाबले गुवाहाटी में और 4 मैच जयपुर में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें