वैसे तो अपनी मोहब्बत बयां करने के लिए किसी खास दिन, मौके या वक्त की दरकार नहीं होती, लेकिन वैलेंटाइन डे को इजहार-ए-इश्क के लिए खास बताया गया है।
इस कड़ी में हम क्रिकेट जगत के उन सितारों की बात करेंगे, जिनकी लव स्टोरी किसी रोमांचक मुकाबले से कम नहीं।
विज्ञापन
2 of 9
युवराज सिंह और हेजल कीच
- फोटो : ht
युवराज सिंह एक क्रिकेटर और हेजल कीच अदाकारा, लेकिन हेजल कीच का प्यार पाने के पीछे युवराज का क्रिकेट स्टारडम नहीं, बल्कि 3 साल की कड़ी मेहनत थी। कहानी फिल्मी लग सकती है, लेकिन बिल्कुल सच है।
विज्ञापन
3 of 9
yuvraj singh and hazel keech
युवराज सिंह तीन साल तक लगातार कोशिश करते रहे कि हेजल के साथ वो कॉफी डेट पर जाएं, लेकिन उनकी बात बन नहीं पा रही थी।
4 of 9
युवराज सिंह और हेजल कीच की लव स्टोरी
ऐसा नहीं था कि हेजल इसके लिए मना कर देती थीं। वो तो हर बार मुलाकात के लिए हां करती थीं। मगर मुलाकात के दिन ही ऐन मौके पर अपना फोन ऑफ कर देती थीं या फिर युवराज का फोन ही नहीं उठाती थीं।
विज्ञापन
5 of 9
युवराज सिंह और हेजल कीच
- फोटो : Instagram
तीन साल तक यही चलता रहा, लेकिन युवराज ने भी हार नहीं मानी। युवराज फेसबुक पर हेजल के फ्रेंड बनने में कामयाब हुए, हालांकि यहां भी उनको तुरंत सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
6 of 9
Yuvraj Hazel Wedding
युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया कि हेजल ने तीन महीने बाद उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया था। उसके बाद शुरू हुआ बातों का सिलसिला। फिर दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए उनकी पहली डेट संभव हो सकी।
विज्ञापन
7 of 9
युवराज सिंह और हेजल कीच
- फोटो : Facebook
कहते हैं ना कि प्यार करने वालों की कभी हार नहीं होती। तो यहां भी देर से ही सही मगर युवराज के लिए भी वो दिन आया। लगभग तीन साल बाद युवराज और हेजल कॉफी डेट पर मिले।
8 of 9
युवराज सिंह और हेजल कीच
- फोटो : Facebook
वहीं, इस बारे में हेजल का कहना है कि लगातार मुलाकात के बाद भी मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। यह मुझे तब पता चला, जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया।