महिला विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों का सम्मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान महिला वनडे विश्व कप जीतने वाले भारतीय टीम के सदस्यों का सम्मान भी किया। इस दौरान हरमनप्रीत, अमनजोत कौर और हरलीन देओल अपने परिवार के सदस्य और सहायक स्टाफ के साथ मैदान पर मौजूद थे। मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन हो रहा है। इस मैदान पर अब तक सिर्फ आईपीएल के मुकाबले खेले गए हैं।