फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाले में युवी-भज्जी का नाम, हो सकती है पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2011 में टीम इंडिया की जीत में दो हीरो युवराज सिंह और हरभजन सिंह बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। 45 हजार करोड़ के पर्ल्स ग्रुप पोंजी स्कीम में लाभ लेने वालों में दोनों का नाम सामने आया है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ऐसे लोगों की लिस्ट निकाल रही है जिन्हें इस कंपनी की तरफ से फ्लैट आवंटित किए गए थे।

युवराज और हरभजन पर पर्ल्स कंपनी से मोहाली में प्लॉट गिफ्ट के रुप में लेने का आरोप है। सीबीआई की ओर से तैयार की जा रही लिस्ट में कई नामी हस्तियों के नाम भी हैं।

ब्रेट ली को बनाया था ब्रैंड एंबेसडर

पोंजी स्कीम के तहत पर्ल्स ग्रुप ने निवेशकों को एक माह में पैसे डबल करने का वादा किया। इसमें प्रत्येक निवेशक से 1-1 हजार रुपए लिए गए।

पर्ल्स ग्रुप ने अपनी कंपनी की इस स्कीम के प्रचार के लिए ब्रैंड एंबेसडर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली को बनाया था।

यह कंपनी आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम को स्पोंसर्स भी कर चुकी है। इसी टीम में युवराज सिंह और ब्रेट ली बतौर क्रिकेटर शामिल थे। बॉलीवुड स्टार प्रीति जिंटा किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर भी है।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने इस मामले में पर्ल्स ग्रुप के तीन बड़े अधिकारियों को 19 जनवरी तक पूछताछ के लिए कस्टडी में रखा है।
विज्ञापन

युवी की मां ने दी सफाई

पर्ल्स ग्रुप की पोंजी स्कीम में नाम सामने आने के बाद टीम इंडिया के सुपरस्टार युवराज सिंह की मां शबनम का कहना है कि उनका बेटा बेकसूर है, उसका इसमें कोई हाथ नहीं है।

उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप 2011 जीतने के बाद कंपनी ने युवराज को प्लॉट गिफ्ट रुप में ‌दिया था। युवराज सिंह लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया में शामिल हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें