टीम इंडिया में 'सिक्सर किंग' के नाम से मशहूर युवराज सिंह खास बल्लेबाज है। आईपीएल-10 में सनराइजर्स हैदराबाद के खेल रहे युवी ने मंगलवार शाम को 41 गेंदो में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। हालांकि, वो टीम को जीत तो न दिला सकते मगर फील्ड पर उनके शानदार अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया।
मैच के दौरान युवराज ने खेल भावना का ऐसा उदाहरण पेश किय, जिसे देखकर हर कोई गदगद हो गया। 35 वर्षीय युवराज ने दिल्ली डेयरडेविल्स की बल्लेबाजी के दौरान बल्लेबाज ऋषभ पंत के जूते के फीते बांधे।
Senior? says who? Glad to help you mate! - @YUVSTRONG12 #SpiritofCricket #DDvSRH pic.twitter.com/UB2AnRUfig— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2017
इससे पहले रविवार को खेले गये कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के दौरान युवराज रॉबिन उथप्पा को समझाते नजर आए। दरअसल, सनराइजर्स के गेंदबाज सिद्धार्थ कौल और उथप्पा आपस में भि़ड़ गए लेकिन बाद में जो हुआ उसने सभी का दिल जीत लिया। युवराज सिंह ने आकर रॉबिन को समझाया, और मामले को शांत कराया।
आपको बता दें कि युवराज सिंह 'यूवीकैन' के नाम से एक संस्था चलाते हैं. जो कि कैंसर पीड़ितों की मदद करते हैं, खुद कैंसर को मात देने के बाद युवराज सिंह ने हर मौके पर कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने का काम किया है।