दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो वनडे और शुरुआती दो टेस्ट मैचों में काफी अटकलों के बावजूद युवराज सिंह शामिल नहीं किए गए। हालांकि वर्ल्ड कप 2015 के बाद टीम से बाहर चल रहे रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है।
जडेजा को रणजी में शानदार प्रदर्शन पर मौका मिला है। भारतीय चयनकर्ताओं का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलु पिचों में जडेजा अपना जलवा बिखेर सकते हैं। लेकिन बात युवी तक आई ही नहीं। युवी ने भी रणजी में शानदार शतक ठोका और 187 रनों की मजबूत पारी खेली थी।
युवी की अनदेखी पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर को चौंका रही है। गावस्कर ने कहा कि युवी को कम से कम लास्ट चांस तो मिलना ही चाहिए। आगे जानिए, उन्होंने युवी के बारे में और क्या कहा