फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवी रहे मैच के हीरो, पाक गेंदबाज जीरो

Fri, 28 Dec 2012 09:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के युवराज का जलवा एक बार फिर चला। पाकिस्तान के खिलाफ 72 रनों की पारी में युवराज के बल्ले से निकले 7 गगनचुंबी छक्कों ने साबित कर दिया कि वे ही 'सिक्सर किंग' हैं। युवी की इस पारी की बदौलत ही भारत चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 193 रनों का विशाल लक्ष्य दे पाया। वहीं पाकिस्तानी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह फ्लॉप रहे।
विज्ञापन


पिछले दो टी20 पारियों में अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ा स्कोर करने से चूक रहे युवराज ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम सारी कसर पूरी कर ली। महज 36 गेंदों की पारी में युवी ने 7 छक्के और चार चौकों की मदद से 72 रनों की धमाकेदार पारी खेली। युवी ने पाकिस्तान के मुख्य स्पिनर नासिर जमशेद के एक ओवर की लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े।

युवराज का जलवा यहीं नहीं थमा। उन्होंने गेंदबाजी के दौरान अपने पहले ही ओवर में क्रीज पर जमे हुए बल्लेबाज अहमद शहजाद (31) को आउट कर भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।
विज्ञापन


पाकिस्तानी गेंदबाज रहे जीरो
सीरीज के पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों को सस्ते में समेटने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज मोटेरा स्टेडियम में जीरो साबित हुए। मोहम्मद इरफान, उमर गुल और सोहेल तनवीर जैसे तेज गेंदबाज भारतीय ओपनरों को तेज रन बनाने से नहीं रोक सके।

88 रनों पर जब भारतीय पारी लड़खड़ाती दिखी तो पाक गेंदबाज इसका फायदा नहीं उठा सके। उमर गुल ने भले ही चार विकेट लिए लेकिन उन्होंने चार ओवर में 37 रन लुटाए। पाक टीम के मुख्य स्पिनर सईद अजमल और शाहिद अफरीदी भी पूरी तरह बेबस दिखे। इनकी गेंदों पर युवराज ने जमकर छक्के बरसाए। फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें