फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी कर रहे हैं होमवर्क, 2015 तक बची रहेगी कप्तानी?

Fri, 28 Dec 2012 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
2011 का विश्व कप जीतने बाद से ही कप्तान धोनी के बुरे दिन शुरू हो गए। पहले विदेश और अब घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया की हार ने धोनी की कप्तानी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बावजूद इसके बीसीसीआई के चयनकर्ता यह मानते हैं कि धोनी 2015 विश्व कप की तैयारी के लिए बेहतर रणनीति तैयार कर सकते हैं। अगर ऐसा है तो क्या यह मान लिया जाए कि 2015 विश्व कप में भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में ही रहेगी।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो चयनकर्ताओं ने धोनी से कहा है कि वह उन खिलाड़ियों की पहचान करें जिनकी उन्हें 2015 वर्ल्ड कप के लिए जरूरत होगी। चयनकर्ताओं ने धोनी से ‘ब्लू प्रिंट’ तैयार करने को कहा है। धोनी से पूछा गया है कि किस तरह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप को जीता जा सकता है। इससे यह संकेत मिलता है कि धोनी 2015 तक वन-डे कप्तान बने रह सकते हैं। साथ ही इस बात के भी संकेत मिल रहे हैं कि धोनी आने वाले समय में टेस्ट की कप्तानी नहीं करेंगे।

हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान और अब कमेंटेटर सुनील गावास्कर ने इस फैसले पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा, ‘मुझे हैरानी है कि चयनकर्ताओं ने धोनी से ब्लू प्रिंट तैयार करने को कहा है। पहली बात तो यह है कि चयन समिति का कार्यकाल एक वर्ष का होता है तो ऐसे में क्या गारंटी है कि वे 2015 वर्ल्ड कप की टीम चुनने के लिए मौजूद रहेंगे। लेकिन यह अच्छा है कि चयनकर्ता खुली सोच के साथ सामने आ रहे है।’ गावस्कर ने साथ ही कहा कि धोनी को कप्तानी से विश्राम दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें