फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर देश फिटनेस पाने में जुटे युवराज और जहीर

Thu, 11 Jul 2013 06:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह और जहीर खान इन दिनों क्रिकेट से अनजान एक देश में अपनी फिटनेस और फॉर्म वापसी के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन


खराब फार्म और फिटनेस के कारण ही धुरंधर बल्लेबाज युवराज और दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर हैं।

दोनों क्रिकेटर राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए अपनी फिटनेस को लेकर इन दिनों फ्रांस में ट्रेनिंग में जुटे हुए हैं।

दुनिया की नजरों से दूर युवराज और जहीर दक्षिणी फ्रांस के एक शहर में अपने निजी ट्रेनर टिम एक्सेटर की मदद से इन दिनों अपनी फिटनेस के लिए पसीना बहा रहे हैं।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार युवराज और जहीर का लक्ष्य अब बेहतरीन फिटनेस हासिल करना है ताकि वे साल 2015 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा बन सकें।

हालांकि फ्रांस इंग्लैंड के नजदीक ही है लेकिन यहां पर क्रिकेट की उपस्थिति न के बराबर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें