भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑलराउंडर यूसुफ पठान यहां पारिवारिक कार्यक्रम में अपनी मंगेतर आफरीन के साथ परिणय सूत्र में बंध गए।
इस 30 वर्षीय क्रिकेटर ने पिछले साल नड़ियाद में निजी समारोह में सगाई की थी। अफरीन मुंबई में पली बढ़ी है लेकिन वह वड़ोदरा में फिजियोथेरपिस्ट है। यह निकाह दोनों परिवारों की सहमति से हुआ।
निकाह के मौके पर रिश्तेदार और बहुत करीब के दोस्त शामिल हुए। शादी में शामिल होने के लिए यूसुफ पठान ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी न्यौता भेजा था।
अंतरराष्ट्रीय और आइपीएल मैचों में धमाकेदार पारी खेलकर दर्शकों की वाहवाही लूटने वाले यूसुफ पठान पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। यूसुफ ने 57 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 810 रन बनाए। जबकि ट्वंटी-20 में 22 मैच खेले और कुल 236 रन बनाए।