आक्रामक बल्लेबाजी से केकेआर की जीत सुनिश्चित करने वाले बल्लेबाज यूसुफ पठान पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर की इस बात से सहमत नहीं हैं आरसीबी का गेंदबाजी आक्रमण पोपटवाडी (हल्का) है। गावस्कर ने हाल ही में एक चर्चा के दौरान आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण को पोपटवाडी अटैक कहा था।
पठान ने कहा कि जब टीमें आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में खेल रही हों तो किसी बल्लेबाजी या गेंदबाजी आक्रमण को पोपटवाडी आक्रमण नहीं कहा जाना चाहिए। पठान ने कहा कि यह उनका नजरिया था लेकिन आप वरुण ऐरोन या शेन वाटसन को देखें दोनों ने अपने गेंदबाजी कौशल से अपने-अपने देशों की नुमाइंदगी की है। यूसुफ ने कहा कि जब आरसीबी की गेंदबाजी क्लिक करना शुरू कर देगी तो यह टीम एक अलग ही टीम बन जाएगी।