टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने मंगलवार को हैदराबाद में क्रिकेट अकादमी ऑफ पठांस (सीएपी) के 26वें केंद्र का उद्घाटन किया। सीएपी का लक्ष्य शहर के उभरते हुए क्रिकेटरों को विश्व स्तरीय कोचिंग मुहैया कराना है। सीएपी की विज्ञप्ति के मुताबिक, इस मौके पर यूसुफ ने ट्रेनी खिलाड़ियों से बात की और हैदराबाद में क्रिकेट खेलने का अपना अनुभव साझा किया। सीएपी के निदेशक यूसुफ ने कहा, 'क्रिकेट अकादमी आफ पठांस का लक्ष्य विश्व स्तरीय क्रिकेट कोचिंग और सर्वश्रेष्ठ संभव बुनियादी ढांचा मुहैया कराना है जिससे कि देश के उभरते हुए क्रिकेटरों की मदद की जा सके।' सीएपी के प्रबंध निदेशक हरमीत वासुदेव ने कहा कि उनकी योजना साल के अंत तक 25 और शहरों में अकादमी शुरू करने की है।