फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरीज बीच में छोड़कर घर लौटे पाक क्रिकेटर युनूस खान

Mon, 25 Apr 2016 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
पाकिस्तान कप बीच में ही छोड़कर घर लौटे युनूस खान ने अपनी मुश्किलें बढ़ा ली हैं।
विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तान शाहिद अफरीदी और कोच वकार युनूस का अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पाकिस्तान टीम में अंदरुनी विवाद सामने आए थे, अभी एक और कंट्रोवर्सी ने जन्म ले लिया है।

टीम के सीनीयर क्रिकेटर और अपनी कप्तानी में पाक को इकलौता टी-20 वर्ल्ड कप दिला चुके युनूस खान पाकिस्तान कप बीच में ही छोड़कर घर लौट चुके हैं।

एक विश्वसनीय सूत्र ने पीटीआई को बताया कि युनूस का टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़कर जाने के पीछे मैच रेफरी अजीज रहमान हैं। जिन्होंने उन पर जुर्माने के साथ पेश होने  का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र के अनुसार, यह घटना युनूस के दिल पर बैठ गई, उन्होंने अपने सम्मान का हवाला लेते हुए सीरीज बीच में ही छोड़ने का फैसला लिया।

युनूस को टूर्नामेंट में अंपायरिंग का स्टैंडर्ड पसंद नहीं आया, जिसकी उन्होंने शिकायत की थी। लेकिन नतीजा उनके प्रतिकूल निकल गया। मैच रेफरी ने उन्हें ही पेश होने का आदेश सुना दिया था।

खबर यह भी है कि युनूस के पाकिस्तान कप सीरीज बीच में छोड़कर घर लौटना पा‌क ‌क्रिकेट बोर्ड को पसंद नहीं आया। पीसीबी युनूस पर कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें