हाल ही में पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। मिस्बाह ने कहा कि वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगे। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट के 'पितामह' कहे जाने वाले मिस्बाह उल हक ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया है।
17 सालों से पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेल रहे युनुस खान ने कहा कि वो अप्रैल में होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 39 वर्षीय युनुस ने कहा, "यह वक्त हर खिलाड़ी के जीवन में आता है। मुझे खुशी है कि मैंने अपने देश की सेवा की। कोई खिलाड़ी हमेशा फिट नहीं रहता और मेरे साथ भी ऐसा ही है।"
मिस्बाह और युनुस, दोनों ने कुल 190 मैच खेले हैं। युनुस 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 23 रनों की जरूरत है। युनुस ने हाल ही में सिडनी टेस्ट में 175 रन की पारी खेली थी। साल 2000 में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने वाले युनुस खान ने 115 टेस्ट खेला हैं और 53.06 की औसत से 9,977 रन भी बनाए हैं। इसमें 34 शतक शामिल हैं।