फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनुस और मिस्बाह ने पाकिस्तान को शुरुआती झटकों से उबारा

Sat, 11 Jan 2014 03:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान (नाबाद 62) और कप्तान मिस्बाह उल हक (नाबाद 53) ने चौथे विकेट के लिए 113 रन की अविजित साझेदारी कर पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को शुरुआती संकट से उबार लिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने अपने तीन विकेट 19 रन तक गंवा दिए थे लेकिन यूनुस और मिस्बाह ने उसके बाद क्रीज पर पैर जमाते हुए टीम को और नुकसान नहीं होने दिया।

दुबई में खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 132 रन बना लिए। पाकिस्तान की टीम 91 रन से पिछड़ी हुई है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

खुर्रम मंजूर छह, अहमद शहजाद नौ और मोहम्मद हफीज एक रन बनाकर आउट हुए। इन तीनों के कैच विकेटकीपर प्रसन्ना जयवर्धने ने पकडे़। दो विकेट नुवान प्रदीप के खाते में गए जबकि एक विकेट रंगना हेराथ के हिस्से आया।
विज्ञापन


पढ़ें- पनेसर ने कहा, मुझे अमेरिकी लड़कियां हैं पसंद!

इससे पहले श्रीलंका ने चार विकेट पर 318 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और उसकी पहली पारी 134 ओवर में 388 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के बाकी छह विकेट केवल 70 रन जोड़कर निपट गए। महेला जयवर्धने ने सर्वाधिक 129 रन बनाए।
विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से जुनैद खान ने 102 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि राहत अली और सईद अजमल को दो-दो विकेट मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें