फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम प्रबंधन ने लिया फैसला, हर्षित राणा को टीम से किया रिलीज

Wed, 25 Jun 2025 07:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

हर्षित भारतीय टीम के साथ लीड्स में मौजूद थे। हर्षित भारत ए टीम का हिस्सा थे और उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
हर्षित राणा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम से रिलीज कर दिया है। हर्षित भारत की 18 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं थे, लेकिन उन्हें पहले टेस्ट मैच से पूर्व कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। हर्षित भारतीय टीम के साथ लीड्स में मौजूद थे। हर्षित भारत ए टीम का हिस्सा थे और उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

हर्षित ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया था डेब्यू 
भारत को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'हर्षित राणा को टीम से रिलीज किया गया है। वह भारतीय टीम के साथ दूसरे टेस्ट के लिए बर्मिंघम नहीं गए हैं।' हर्षित ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 18 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गई थी। 23 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए अब तक दो टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 मुकाबला खेला है।

दिल्ली के 23 साल के हर्षित को मुख्य कोच गौतम गंभीर का शिष्य माना जाता है। वह गेंद को पिच पर पूरी ताकत के साथ टप्पा खिलाने के लिए जाने जाते है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पर्थ के मैदान पर अपनी ऑफ कटर गेंद से ट्रेविस हेड को चकमा देकर सुर्खियां बटोरी थी। समय के साथ हालांकि यह स्पष्ट हो गया है कि शीर्ष स्तर पर लाल गेंद के मैचों को खेलने के लिए उन्हें अपनी गेंदबाजी में और सुधार करना होगा।

इंग्लैंड की परिस्थितियों में मुकेश कुमार और अंशुल कंबोज को हर्षित से बेहतर गेंदबाज माना जा रहा है लेकिन इन दोनों की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के इस गेंदबाज को तरजीह मिलने पर सवाल भी उठे थे। गंभीर ने मंगलवार को पहले टेस्ट मैच में भारत की हार के बाद कहा था, हर्षित राणा को लेकर मैं चयन समिति के अध्यक्ष से चर्चा करूंगा। कुछ छोटी-मोटी परेशानियों के कारण उन्हें रोका गया था। अब सब कुछ ठीक है। मैं चर्चा करूंगा और फिर हम उस पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है...
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें