राशिद खान
- फोटो : social media
सबसे युवा टेस्ट कप्तान राशिद
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान सितंबर में बांग्लादेश के टेस्ट में उतरते ही दुनिया के सबसे युवा टेस्ट कप्तान बन गए। राशिद ने 20 साल 350 दिन में यह रिकॉर्ड बनाकर जिंबाब्वे के ततेंडा तायबू (20 साल, 358 दिन, 2004, श्रीलंका के खिलाफ) का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। राशिद से हालांकि दो टेस्ट बाद ही कप्तानी छीन ली गई। मंसूर पटौदी जब 21 साल और 77 दिन के थे तब उन्होंने 1962 में ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की कप्तानी की थी।