फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पाकिस्तान में बाउंसर बनी मुसीबत, युवा क्रिकेटर की गई जान  

Wed, 16 Aug 2017 04:16 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
जुबैर अहमद - फोटो : hindustan times
विज्ञापन
पाकिस्तान 14 अगस्त को जब अपनी आजादी की 70 वीं वर्षगांठ मना रहा था उसी समय वहां एक उदीयमान क्रिकेटर की मौत हो गई। पाकिस्तान क्रिकेट के लिए यह बहुत बुरी खबर रही। एक क्लब क्रिकेट मैच के दौरान क्रिकेटर जुबैर अहमद की बाउंसर लगने से मौत हो गई। मीडिया के अनुसार गेंद जुबैर के सिर पर लगी और मैदान पर ही उसकी मौत हो गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर इस दुखद खबर को साझा किया। 
विज्ञापन

पीसीबी ने ट्वीट कर दी जानकारी

पीसीबी - फोटो : arysports
पीसीबी ने ट्वीट कर लिखा कि जुबैर अहमद की मौत की खबर बेहद दुखभरी है। कमेटी सबको एक बार फिर अगाह करती है कि खेलते वक्त अपना विशेष ख्याल रखें। हेलमेट जरूर पहनें। हमारी संवेदनाएं जुबैर के परिवार के साथ है।  
  Tragic death of Zubair Ahmed is another reminder that safety gear i.e. helmet must be worn at all times. Our sympathies with Zubair's family pic.twitter.com/ZNmWDYaT5w — PCB Official (@TheRealPCB) August 16, 2017

जुबैर अहमद मरदान के निवासी थे

डीन जोंस - फोटो : india today
उल्लेखनीय है कि जुबैर अहमद मरदान के निवासी थे। जुबैर क्रिकेट खेलने के दौरान हेलमेट नहीं पहने थे। वह अहमद फखर जमान एकेडमी से खेलते थे। जुबैर की मौत पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस ने भी शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया में उनकी मौत की खबर वायरल हो रही है। 
  Its so sad to hear.. Young Cricketer Zubair died in Mardan after Cricket ball hit on head during Cricket match. Condolences to his family😪 — Dean Jones (@ProfDeano) August 16, 2017
विज्ञापन

सिर पर गेंद लगने से फिल ह्यूज की भी मौत हो गई थी

फिल ह्यूज - फोटो : tsmplug
गौरतलब है कि सिर पर गेंद लगने से ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट खिलाड़ी फिल ह्यूज की भी मौत हो गई थी। प्रथम श्रेणी मैच के दौरान उनके सिर के पिछले हिस्से पर गेंद लगी थी। वह दो दिन तक कोमा में रहे। बाद में 27 नवंबर 2014 को उन्होंने आखिरी सांस ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें