फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'आप भारत या अपने राज्य के लिए नहीं खेलते..', हार्दिक पर इस पूर्व क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, कही यह बात

Wed, 13 Mar 2024 12:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान के मामले पर पूर्व क्रिकेटरों के कई बयान आए। अब भारत के एक और पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हार्दिक पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम एक नए कप्तान के अंदर खेलती हुई दिखेगी। पांच बार की चैंपियन टीम के पास हार्दिक पंड्या के रूप में नया कप्तान होगा, जबकि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर खेलते दिखेंगे। मुंबई फ्रेंचाइजी द्वारा कप्तान बदलने का कदम आईपीएल 2024 के सबसे अधिक बहस वाले विषयों में से एक रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि दो साल तक गुजरात टाइटंस की सफल कप्तानी करने के बाद क्या हार्दिक मुंबई को भी उसी कामयाबी तक ले जा पाएंगे या फिर मुंबई ने कप्तान बदलने को लेकर जल्दबाजी में फैसला लिया? इस का जवाब तो वक्त के साथ ही मिलेगा। हालांकि, इस मामले पर पूर्व क्रिकेटरों के कई बयान आए। अब भारत के एक और पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हार्दिक पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
प्रवीण को हार्दिक को लेकर बयान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार से मुंबई इंडियंस की कप्तानी बदलने पर यह कड़ा सवाल पूछा गया। रिपोर्टर ने पूछा, 'क्या मुंबई इंडियंस ने जल्दबाजी में फैसला लिया? या हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला सही था? इस पर प्रवीण ने कहा- आप पिछले दो महीने से कोई क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। आप आईपीएल से दो महीने पहले चोटिल हो जाते हैं, आप देश के लिए नहीं खेलते हैं, आप घरेलू क्रिकेट में अपने राज्य के लिए नहीं खेलते हैं और सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। चीजें ऐसे नहीं चलती हैं। पैसा कमाना ठीक है, आपको कौन रोक रहा है? इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन आपको राज्य और देश के लिए खेलना होगा और अब लोग केवल आईपीएल को महत्व देते हैं।

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
'संतुलन बनाकर चलें'
आईपीएल में प्रवीण मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं। इस पूर्व तेज गेंदबाज ने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बजाय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता दें और अपने करियर में दोनों चीजों में संतुलन बनाने की कोशिश करें।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार - फोटो : BCCI
प्रवीण कुमार की युवा खिलाड़ी को सीख
उन्होंने कहा, 'मैं लंबे समय से यह कह रहा हूं। पैसा कमाओ, कौन मन कर रहा है? पैसा कमाने चाहिए, लेकिन ऐसे भी नहीं होना चाहिए कि आप घरेलू टूर्नामेंट नहीं खेल रहे, देश को महत्व नहीं दे रहे। यह बात अब खिलाड़ियों के जेहन में मजबूती से बैठ गई है। मैं एक महीने पहले आराम कर लगाऊं, फिर आईपीएल खेल लूंगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मानसिक रूप से आप उस पैसे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होते हैं, लेकिन यह बिल्कुल भी उचित नहीं है। एक खिलाड़ी को चीजों को संतुलित करने की जरूरत होती है। पैसा महत्वपूर्ण है, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट को प्राथमिकता देना गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें