फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज के पिता ने कहा, 'धोनी एक दिन भिखारी बनोगे'

विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से काफी खफा है। उनकी नाराजगी अपने बेटे युवराज को वर्ल्ड कप 2015 की टीम में शामिल न किए जाना है। योगराज ने अपनी नाराजगी जगजाहिर करते हुए धोनी को कई आपत्तिजनक शब्द कहे है।
विज्ञापन


योगराज ने धोनी की आलोचना करते हुए उन्हें आज के रावण की संज्ञा दी है। योगराज ने सार्वजनिक रुप से कहा कि एक दिन धोनी का अहम भी रावण की तरह चकनाचूर हो जाएगा।

एक दिन भीख मांगेगा धोनी

योगराज यही नहीं रुके। युवी के पिता योगराज ने धोनी पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि जिस तरह धोनी दूसरों के साथ बुरा करते है। एक दिन उनके साथ भी ऐसा ही होगा और वह भीख मांगने को मजबूर होगा।

योगराज ने आगे कहा कि वर्ल्ड कप 2011 में धोनी की अगुआई में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। जिसमें उनका बेटा युवराज सिंह मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। लेकिन इस बार वर्ल्ड कप में उसकी अनदेखी कर धोनी ने विश्वासघात किया है। उन्हें इसका फल जरुर मिलेगा।
विज्ञापन

"मैं मीडिया में होता तो थप्पड़ मार देता"

योगराज ने आगे कहा कि धोनी पहले कुछ भी नहीं थे। मीडिया ने उन्हें भगवान बनाया। वह आज जो कुछ भी है मीडिया की बदौलत है और जिस मुकाम पर है वह उसके बिल्कुल भी हकदार नहीं है।

योगराज ने कहा, "आज धोनी को देखता हूं तो वह मीडिया के सामने उनका ही अपमान करते है। अगर मैं मीडियाकर्मी के रुप में उनके सामने होता तो थप्पड़ मार देता।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें