फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI के खिलाफ सीरीज से पहले अश्विन को झटका, यासिर बने नंबर वन

Tue, 19 Jul 2016 04:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज के लिहाज से भारत और पाकिस्तान के लिए अगले 2 महीने बेहद खास होने वाले हैं। टेस्ट में दोनों के बीच एशिया की शीर्ष टीम के लिए कांटेदार संघर्ष देखने को मिलेगा। पाक टीम की सीरीज शुरू हो गई है जबकि टीम इंडिया 21 से अपना सीरीज खेलने जा रही है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही यह संघर्ष शुरू हो गया है, और झटका टीम इंडिया को लगा। पाकिस्तान के फिरकी गेंदबाज यासिर शाह ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर भारत के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन को पीछे छोड़ दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में पाक को नायाब जीत दिलाने वाले लेग स्पिनर यासिर शाह आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर पहुंच गए हैं। दिसंबर 1996 के बाद मुश्ताक अहमद के बाद वह यह मुकाम हासिल करने वाले पहले पाकिस्तानी गेंदबाज हैं।
विज्ञापन


यासिर ने पहली पारी में 72 रन देकर 6 और दूसरी पारी में 69 रन देकर 4 विकेट अपनी झोली में डाले। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने कुल 32 अंक बटोर लिए। उन्होंने भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को पछाड़ा। पाकिस्तान ने रविवार को मेजबान इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में 75 रन से पराजित किया था।
विज्ञापन

शीर्ष 10 में टीम इंडिया का एक भी बल्लेबाज नहीं

- फोटो : ANI
जेम्स एंडरसन ने चोटिल होने के कारण लॉर्ड्स टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया था। यासिर ने एशिया के बाहर खेले अपने पहले ही टेस्ट में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत लिया। यासिर अब अश्विन से सात अंक और एंडरसन से दस अंक आगे हो गए हैं।

पाकिस्तान के राहत अली ने मैच में 4 विकेट लिए और वह भी अपनी 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं जोकि उनकी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में 5 साल के प्रतिबंध के बाद लौटे मोहम्मद आमिर 93वें स्थान पर आ गए हैं।

बल्लेबाजी में 10वां टेस्ट शतक लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज मिस्बाह उल हक एक स्थान के सुधार के साथ नौंवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं पाक बल्लेबाज असद शफीक ने करियर की अपनी बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में 73 और 49 रन बनाए थे। वह 2 स्थानों की उछाल के साथ 11वें पायदान पर आ गए हैं। उनके पास शीर्ष 10 में आने का शानदार मौका है।

टेस्ट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाक के बल्लेबाज तेजी से शीर्ष खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम शामिल करा रहे हैं तो टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज शीर्ष 10 में शामिल ही नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें