फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास रचने के करीब यासिर शाह, सबसे तेज 200 विकेट लेने से दो विकेट दूर

Tue, 04 Dec 2018 07:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (89) के जुझारू अर्द्धशतक और विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग (42*) ने पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह (3/62) के सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने के कारनामे को तीसरे एवं अंतिम टेस्ट के पहले दिन टाल दिया। 

विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 229 रन बना लिए हैं जबकि एक समय उसने 72 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। पहले सत्र में यासिर शाह ने तीन विकेट चटकाए थे। अपना 33वां टेस्ट खेलने उतरे यासिर शाह को इस मैच से पहले सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने के लिए पांच विकेट की जरूरत थी। 

मौजूदा रिकॉर्ड 36 टेस्ट का है जो 82 साल पहले ऑस्ट्रेलियाई क्लेरी ग्रिमेट ने बनाया था। इस लेग स्पिनर ने सलामी बल्लेबाज जीत रावल (45) को पगबाधा आउट किया और फिर अगली गेंद पर रोस टेलर (शून्य) को बोल्ड कर दिया। हेनरी निकोल्स (01) भी उनकी गेंद पर बोल्ड आउट हुए।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विलियम्सन-वाटलिंग की अहम साझेदारी

विलियम्सन और वाटलिंग ने पांचवें विकेट पर 249 गेंदों पर 104 रन की साझेदारी की। यासिर अंतिम दो सत्र में कोई विकेट नहीं ले सके। अभी वह रिकॉर्ड बनाने से दो विकेट दूर हैं। विलियम्सन शतक नहीं पूरा सके। उन्होंने 176 गेंदों की पारी में सात चौके लगाए।

विलियम्सन ने काफी सुरक्षात्मक ढंग से बल्लेबाजी जो टीम की जरूरत भी थी। उस समय न्यूजीलैंड ने दो रन प्रति ओवर से स्कोर आगे बढ़ाया। विलियम्सन ने अपना 46वां अर्द्धशतक लगाया। वह चायकाल के बाद हसन अली की गेंद पर असद शफीक के हाथों कैच आउट हुए।

ऑफ स्पिनर बिलाल आसिफ(2/57) ने कोलिन डी ग्रैंडहोम (20) और टिम साउदी (02) के विकेट लिए। वाटलिंग एक छोर पर जमे हैं। उन्होंने अपनी 180 गेंद की पारी में केवल एक चौका लगाया है। दोनों टीमों को सीरीज जीतने के लिए जीत की जरूरत है। फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें