फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: चयनकर्ताओं के सामने अब एशिया कप की होगी चुनौती, गिल-यशस्वी के साथ ये खिलाड़ी भी दौड़ में शामिल

Wed, 06 Aug 2025 08:08 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चयनकर्ताओं के सामने एशिया कप के लिए टीम चुनने की चुनौती होगी। भारतीय टी20 टीम ने पिछले कुछ समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। माना जा रहा है कि अगस्त के तीसरे सप्ताह तक एशिया कप के लिए टीम घोषित हो जाएगी।
विज्ञापन
गंभीर और अगरकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा पूरा हो गया है और खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं। शुभमन गिल की अगुआई में भारत ने इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के सामने अब अगली चुनौती एशिया कप की होगी जहां वह खिताब के बचाव के लिए उतरेगी। एशिया कप की शुरुआत नौ सितंबर से होनी है और इस बार यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

चयनकर्ताओं के सामने एशिया कप के लिए टीम चुनने की चुनौती होगी। भारतीय टी20 टीम ने पिछले कुछ समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। माना जा रहा है कि अगस्त के तीसरे सप्ताह तक एशिया कप के लिए टीम घोषित हो जाएगी। इसके लिए यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और साई सुदर्शन टीम में जगह बनाने के दावेदारों में शामिल हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के हवाले से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने सभी विकल्प खुले रखे हैं। 

आईपीएल 2025 में खूब चला था गिल-यशस्वी और सुदर्शन का बल्ला
भारत अगर 28 सितंबर को होने वाले महाद्वीपीय टी20 टूर्नामेंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज इसके एक हफ्ते से भी कम समय में शुरू होगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच दो अक्तूबर से अहमदाबाद में खेला जाना है। यशस्वी आईपीएल के पिछले सीजन में शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने 160 के स्ट्राइक रेट से 559 रन बनाए थे, जबकि गिल ने 15 मैचों में 155 से अधिक के स्ट्राइक से 650 रन बनाए थे। वहीं, गुजरात टाइटंस में गिल के ओपनिंग साझेदार साई सुदर्शन ने 156 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम करने में सफल रहे थे। 

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, पांच हफ्ते का ब्रेक है और क्रिकेट नहीं होने के कारण संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बावजूद इन तीनों को टी20 टीम में जगह मिलनी चाहिए। एशिया कप में 21 दिनों में अगर कोई फाइनल तक खेलता है तो छह टी20 मैच होंगे और यह काम का अधिक बोझ नहीं है, लेकिन एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम को चुनने की अनुमति मिलने के बाद चयनकर्ता सभी विकल्पों पर सावधानी से विचार करेंगे।
विज्ञापन

बुमराह-सिराज की उपलब्धता बड़ा मुद्दा
एशिया कप का आयोजन यूएई में होना है और वहां की पिचों को और इसके छह महीने बाद होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए यशस्वी, गिल और सुदर्शन तार्किक रूप से शीर्ष क्रम के अहम खिलाड़ी हो सकते हैं। 2023 में वनडे डेब्यू करने वाले सुदर्शन टी20 में शानदार फॉर्म में दिखे हैं। हालांकि सबसे बड़ा मुद्दा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की उपलब्धता है। दोनों गेंदबाजों को विभिन्न प्रारूपों के काम के बोझ के बाद सावधानीपूर्वक प्रबंधित किया गया है और चयन बैठक से पहले उनके फिटनेस आकलन से गुजरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें