फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yashasvi-Virat: 'तेरे नाम' वाले सलमान बने यशस्वी! पहले वनडे शतक के बाद विराट कोहली ने ऐसे ली थी मजेदार चुटकी

Sat, 27 Dec 2025 09:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले वनडे शतक के दौरान विराट कोहली के मजेदार अंदाज का खुलासा किया, जहां कोहली ने उनके हेयरस्टाइल की तुलना फिल्म तेरे नाम के सलमान खान से की। कोहली ने न सिर्फ मैदान पर मस्ती की, बल्कि बल्लेबाजी के दौरान और बाहर भी जायसवाल को लगातार तकनीकी मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
यशस्वी-विराट - फोटो : BCCI-ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने खुलासा किया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जब वह अपनी पहली वनडे शतकीय पारी खेल रहे थे, तब विराट कोहली उन्हें मजाकिया अंदाज़ में चिढ़ा रहे थे। कोहली ने जायसवाल की तुलना सलमान खान के आइकॉनिक किरदार 'तेरे नाम से की थी। इस मैच में जायसवाल ने अपना पहला वनडे शतक जड़ा, जबकि दूसरे छोर पर विराट कोहली मौजूद थे, जो लगातार उन्हें गाइड कर रहे थे। जायसवाल की पारी की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन कोहली के साथ तालमेल बैठाते हुए उन्होंने रफ्तार पकड़ी और भारत ने यह मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन


कोहली ने लिए जायसवाल के मजे
जहां एक ओर जायसवाल ने अपने करियर में कोहली से मिलने वाले मार्गदर्शन की तारीफ की, वहीं उन्होंने इस बार कोहली का शरारती और मस्तीभरा अंदाज़ भी सामने रखा। जायसवाल ने बताया कि पूरी सीरीज़ के दौरान विराट कोहली उनके हेयरस्टाइल को लेकर मजाक करते रहे और उन्हें फिल्म तेरे नाम के सलमान खान से जोड़ते रहे। इतना ही नहीं, कोहली पारी के दौरान 'लगन लग गई रे' गाना गुनगुनाते हुए डांस भी कर रहे थे। विमल कुमार के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान जायसवाल ने कहा, एक गाना है 'लगन लग गई रे'। कोहली भाई वही गाना गा रहे थे और डांस कर रहे थे। यह बहुत मजेदार बातचीत थी। बैटिंग से पहले भी वह मुझसे बातें कर रहे थे। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है, वह बहुत फनी हैं। लेकिन जब वह सीरियस होते हैं, तो पूरी दुनिया उनकी इंटेंसिटी जानती है। उनके साथ खेलना मुझे बहुत पसंद है।'
 

कोहली से मिलता है ज्ञान
इंटरव्यू में जायसवाल को एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें वह टेस्ट डेब्यू से पहले नेट्स में विराट कोहली के साथ अभ्यास करते नजर आ रहे थे। इस पर जायसवाल ने कहा कि कोहली के साथ उनकी तकनीक और खेल को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। उन्होंने बताया, 'हम इस पर काफी बातें करते हैं कि गेंद आने पर मेरी पोज़िशन क्या होनी चाहिए, कैसे अटकने से बचना है। तकनीकी रूप से फ्रंट फुट पर कैसे खेलना है, शरीर को गेंद की ओर कैसे ले जाना है, इन सब चीजों पर चर्चा होती रहती है।'जायसवाल ने यह भी कहा कि मैच के दौरान और ड्रेसिंग रूम में भी कोहली उन्हें बताते रहते हैं कि कहां सुधार की गुंजाइश है, जिससे उन्हें काफी मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें