यशस्वी ने रचा इतिहास
यशस्वी ने पहली पारी में भारत के लिए दो शतकीय साझेदारियां कीं। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 229 रन जोड़े। रोहित 104 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद शुभमन गिल क्रीज पर आए, लेकिन वह छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। यशस्वी को यहां से पूर्व कप्तान विराट कोहली का साथ मिला। उन्होंने कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। यशस्वी डेब्यू मैच में दो शतकीय साझेदारी करने वाले भारत के टेस्ट इतिहास में पहले बल्लेबाज बन गए।
सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
यशस्वी जायसवाल विदेशी मैदान पर डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया। गांगुली ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 131 रन बनाए थे।
विदेशी मैदान पर डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| बल्लेबाज |
देश |
खिलाफ |
जगह |
साल |
रन |
| टिप फॉस्टर |
इंग्लैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
सिडनी |
1903 |
287 |
| जैक्स रूडोल्फ |
दक्षिण अफ्रीका |
बांग्लादेश |
चटगांव |
2003 |
222* |
| कायेल मेयर्स |
वेस्टइंडीज |
बांग्लादेश |
चटगांव |
2021 |
210* |
| डेवोन कॉन्वे |
न्यूजीलैंड |
इंग्लैंड |
लॉर्ड्स |
2021 |
200 |
| यशस्वी जायसवाल |
भारत |
वेस्टइंडीज |
डोमिनिका |
2023 |
171 |
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
यशस्वी ने तोड़ा अजहर का रिकॉर्ड
यशस्वी ने डेब्यू मैच में इतिहास रचते हुए पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। अजहर ने 1984 में डेब्यू मैच में इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में 110 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 322 गेंदों का सामना किया था। यशस्वी डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने के मामले में अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज |
देश |
खिलाफ |
जगह |
साल |
गेंद |
| ब्रेंडन कुरुप्पु |
श्रीलंका |
न्यूजीलैंड |
कोलंबो |
1987 |
548 |
| मैथ्यू सिंक्लेयर |
न्यूजीलैंड |
वेस्टइंडीज |
वेलिंग्टन |
1999 |
447 |
| यशस्वी जायसवाल |
भारत |
वेस्टइंडीज |
डोमिनिका |
2023 |
387 |
| एंड्रयू हडनस |
दक्षिण अफ्रीका |
वेस्टइंडीज |
ब्रिजटाउन |
1992 |
384 |
| जैक्स रूफोल्ड |
दक्षिण अफ्रीका |
बांग्लादेश |
चटगांव |
2003 |
383 |
यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया