फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Test Rankings: आईसीसी रैंकिंग में भारतीयों का जलवा, यशस्वी को 11 स्थान का फायदा, रोहित नौवें पायदान पर

Wed, 26 Jul 2023 05:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने लगातार अच्छी बल्लेबाजी की है। दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी रैंकिंग में भी इसका फायदा मिला है। 
 
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल को बड़ा फायदा हुआ है। वह 11 पायदान ऊपर चढ़कर 63वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है और वह बुधवार को जारी बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ ड्रा हुए दूसरे टेस्ट में 21 वर्षीय जायसवाल ने 57 और 38 रन का स्कोर बनाया था। इसके चलके अब उनके 466 अंक हैं। दूसरे टेस्ट में 80 और 57 रन बनाने वाले रोहित सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय टेस्ट बल्लेबाज हैं। उनके 759 अंक हैं और वह श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने के साथ नौवें स्थान पर हैं।

टेस्ट रैंकिंग में रोहित के बाद ऋषभ पंत दूसरे सबसे बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं। उनके 743 अंक हैं और एक स्थान के नुकसान के साथ वह 12वें पायदान पर मौजूद हैं। विराट कोहली 733 अंकों के साथ 14वें स्थान पर बने हुए हैं। 
विज्ञापन


एशेज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन और इंग्लैंड के जो रूट तीन-तीन पायदान आगे बढ़ते हुए क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन 883 रेटिंग अंकों के साथ सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के जैक क्रॉउली 13 स्थान ऊपर 35वें स्थान पर, हैरी ब्रूक 11वें स्थान पर और जॉनी बेयरस्टो तीन स्थान ऊपर उठकर संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर हैं।

अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (879) गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि रवींद्र जड़ेजा (782) छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वह छह पायदान ऊपर उठकर 33वें स्थान पर पहुंच गये हैं। गॉल में श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या ने सात विकेट लिए और वह सात पायदान ऊपर उठाकर करियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जयसूर्या के स्पिन जोड़ीदार रमेश मेंडिस मैच में छह विकेट लेकर एक स्थान ऊपर 21वें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड तीन पायदान ऊपर 23वें स्थान पर और क्रिस वोक्स पांच पायदान ऊपर 31वें स्थान पर हैं, जबकि पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद 12 स्थान ऊपर 45वें स्थान पर और वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन छह पायदान ऊपर 62वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में, जडेजा और अश्विन शीर्ष दो स्थानों पर बने हुए हैं, जबकि अक्षर पटेल पांचवें नंबर पर बरकरार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें