फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका: फिर शीर्ष पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड की बादशाहत खत्म; भारत किस स्थान पर?

Thu, 19 Nov 2026 05:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका इसके साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में नौ विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड की बादशाहत को खत्म किया है। दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत अब 75 हो गया है। न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है और टीम का जीत प्रतिशत 72.22 है। ऑस्ट्रेलिया 69.23 के जीत प्रतिशत संग टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, भारतीय टीम 51.52 के जीत प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है।
विज्ञापन
Trending Videos

डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका का हाल 
पहले टेस्ट में मिली हार के बाद बांग्लादेश का जीत प्रतिशत 40.74 हो गया है और टीम पांचवें नंबर पर है। इंग्लैंड 38.54 के जीत प्रतिशत के साथ छठे नंबर पर मौजूद है। वहीं, वेस्टइंडीज 27.38 के जीत प्रतिशत संग टेबल में सातवें नंबर पर काबिज है। श्रीलंका 15.48 के जीत प्रतिशत के साथ आठवें नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान 3.33 के जीत प्रतिशत के साथ सबसे निचले पायदान पर मौजूद है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे ड्रॉ कटे अंक अंक जीत प्रतिशत
दक्षिण अफ्रीका 8 6 2 0 0 72 75.00%
न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22%
ऑस्ट्रेलिया 13 9 4 0 0 108 69.23%
भारत 11 5 4 2 0 68 51.52%
बांग्लादेश 9 3 4 2 0 44 40.74%
इंग्लैंड 16 7 8 1 14 74 38.54%
वेस्टइंडीज 14 3 8 3 2 46 27.38%
श्रीलंका 7 1 2 4 15 13 15.48%
पाकिस्तान 10 2 7 1 24 4 3.33%
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की एकतरफा जीत 
दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट के पांचवें दिन बांग्लादेश से मिले महज 12 रनों के लक्ष्य को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरी पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम 168 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कगिसो रबाडा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों को मिलाकर कुल आठ विकेट निकाले। वहीं, साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में छह विकेट झटके। बांग्लादेश ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 557 रन बनाने के साथ 157 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी।

टीम की तरफ से मार्क्वेस एकरमैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों की उम्दा पारी खेली। वहीं, रेयान रिकेल्टन ने भी शतक लगाया और उन्होंने 102 रन बनाए। जुबैर हमजा ने 83 और कप्तान तेम्बा बावुमा ने 68 रन बनाए। मैच में आठ विकेट लेने वाले रबाडा ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया और 72 रनों की दमदार पारी खेली। रबाडा को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें