फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Points Table: बांग्लादेश को हराकर द. अफ्रीका ने बदला अंक तालिका का समीकरण, फाइनल के लिए ठोकी दावेदारी

Thu, 31 Oct 2024 05:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। आठ में से चार जीत के साथ उनका अंक प्रतिशत (54.17) भी बेहतर हो गया है। वहीं, बांग्लादेश आठवें पायदान पर है और फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
द. अफ्रीका ने जीती सीरीज - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका का समीकरण बदल दिया है।  एडेन मार्करम की टीम ने दूसरा मुकाबला पारी और 273 रनों से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। इससे पहले टीम ने मेजबानों को सात विकेट से हराया था। 
विज्ञापन


चौथे पायदान पर पहुंची द. अफ्रीका
इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। आठ में से चार जीत के साथ उनका अंक प्रतिशत (54.17) भी बेहतर हो गया है। वहीं, बांग्लादेश आठवें पायदान पर है और फाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। बता दें कि, डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला अगले साल लॉर्ड्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल 62.82 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 62.50 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर है।
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
भारत 13 8 4 1 98 62.82
ऑस्ट्रेलिया 12 8 3 1 90 62.50
श्रीलंका 9 5 4 0 60 55.56
दक्षिण अफ्रीका 8 4 3 1 52 54.17
न्यूजीलैंड 10 5 5 0 60 50.00
इंग्लैंड 19 9 9 1 93 40.79
पाकिस्तान 10 4 6 0 40 33.33
बांग्लादेश 10 3 7 0 33 27.50
वेस्टइंडीज 9 1 6 2 20 18.52
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें