फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Points Table: पहला एशेज टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने शीर्ष पर स्थिति मजबूत की, इस स्थान पर मौजूद इंग्लैंड

Sat, 22 Nov 2025 05:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ICC WTC 2025-27 Points Table Update: डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीमें मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चार मैच खेले हैं और चारों मैचों में उसे जीत मिली है।
विज्ञापन
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र की अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। यह मुकाबला महज दो दिन में खत्म हुआ। इस मैच से पहले भी ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी की तालिका में शीर्ष पर था, लेकिन अब उसने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। 
विज्ञापन

हेड के आगे पस्त पड़े इंग्लैंड के गेंदबाज
इंग्लैंड की टीम शनिवार को अपनी दूसरी पारी में 164 रन पर सिमट गई थी। कंगारुओं के सामने इंग्लिश टीम ने 205 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर महज 28.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टी20 के अंदाज में खेलते हुए जीत हासिल की। कंगारुओं की इस जीत के नायक ट्रेविस हेड रहे, जिन्होंने 83 गेंद में 16 चौके और चार छक्कों की मदद से 123 रन की तूफानी पारी खेली। वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में पहली बार बतौर ओपनर उतरे और तहलका मचा दिया। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन 49 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रहे।

शीर्ष दो में मौजूद ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका
डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की टीमें मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चार मैच खेले हैं और चारों मैचों में उसे जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 48 अंक और 100 पीसीटी के साथ शीर्ष पर मौजूद है। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है जिसने अब तक तीन मैचों में दो जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच में उसे हार मिली है। दक्षिण अफ्रीका के 24 अंक है और 66.67 पीसीटी है। 
विज्ञापन

इंग्लैंड शीर्ष पांच में भी नहीं
इंग्लैंड की टीम फिलहाल तालिका में शीर्ष पांच में भी शामिल नहीं है। इंग्लैंड ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में अब तक छह मैच खेले हैं जिसमें से उसे दो में जीत मिली है, जबकि तीन मैच उसने गंवाए हैं। उसका एक मैच ड्रॉ रहा है। इंग्लैंड के 26 अंक हैं क्योंकि दो अंक उसके काटे गए थे, जबकि पीसीटी 36.11 है। श्रीलंका की टीम 66.67 पीसीटी के साथ तीसरे और भारतीय टीम 54.17 पीसीटी के साथ चौथे नंबर पर है। मालूम हो कि डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें