फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Points Table: शुभमन की अगुआई में भारत की डब्ल्यूटीसी के नए चक्र में अच्छी शुरुआत, तालिका में हुआ फायदा

Mon, 04 Aug 2025 04:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ICC WTC 2025-27 Points Table Update: पांचवें टेस्ट में मिली जीत से भारत को डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में फायदा पहुंचा है। ओवल टेस्ट से पहले भारत डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में चौथे स्थान पर था, लेकिन अब वह तीसरे स्थान पर आ गया है, जबकि इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है।
विज्ञापन
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच छह रनों से जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र 2025-27 में भारत की यह पहली सीरीज थी। इतना ही नहीं, भारत इस दौरे पर गिल के नेतृत्व में खेलने उतरा था जो पहली बार लाल गेंद के प्रारूप में कप्तानी कर रहे थे। भारत भले ही इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका, लेकिन उसने रोमांचक मैच में जीत दर्ज कर मेजबान टीम के मुंह से जीत छीन ली। 
विज्ञापन
Trending Videos

अंक तालिका का हाल
पांचवें टेस्ट में मिली जीत से भारत को डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में फायदा पहुंचा है। ओवल टेस्ट से पहले भारत डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में चौथे स्थान पर था, लेकिन अब वह तीसरे स्थान पर आ गया है, जबकि इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है। भारत के फिलहाल पांच मैचों में दो जीत, दो हार और एक ड्रॉ के साथ 28 अंक हैं, जबकि उसकी पीसीटी 46.67 है। भारत से आगे शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया और दूसरे स्थान पर श्रीलंका है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच खेले हैं और तीनों जीते हैं। वहीं, श्रीलंका ने मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में फिलहाल दो मैच खेले हैं जिसमें से एक जीता है और एक ड्रॉ रहा है। इंग्लैंड की टीम पांच मैचों में दो जीती है, जबकि दो में उसे हार मिली है। वहीं, एक मैच ड्रॉ रहा है।

सिराज ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
मैच की बात करें तो भारत ने ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में छह रन से जीत हासिल की है। भारत ने 374 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम दूसरी पारी में 367 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को पांचवें दिन जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी और भारत को चार विकेट चाहिए थे। सिराज ने आज तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। सिराज ने पारी में पांच विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को चार विकेट मिले। आकाश दीप ने एक विकेट लिया। इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। शुभमन गिल की अगुआई में एक युवा टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन है। किसी क्रिकेट पंडित ने भारत को इस दौरे से पहले पसंदीदा नहीं बताया था। हालांकि, गिल की युवा टीम ने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया। 
विज्ञापन

भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई थी और इंग्लिश टीम ने 23 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए और 373 रन की कुल बढ़त हासिल की और 374 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 367 रन पर समाप्त हुई। जो रूट की 105 रन और हैरी ब्रुक की 111 रन की पारी भी इंग्लैंड को हारने से नहीं बचा सकी। जैसे ही सिराज ने आखिरी विकेट के रूप में एटकिंसन को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया, भारतीय फैंस और खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सिराज दौड़ पड़े और भारतीय खिलाड़ी उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें