फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final Scenarios: टीम इंडिया के सामने नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया की चुनौती, फाइनल में पहुंचने के जानें समीकरण

Wed, 08 Feb 2023 02:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

WTC Final Scenarios: भारतीय टीम आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को फाइनल में जगह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखेगी। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए काम आसान है क्योंकि कंगारू टीम को केवल ड्रॉ की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि भारत के फाइनल में पहुंचने के क्या समीकरण है...
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम इस साल टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी चुनौती का सामना नौ फरवरी से करेगी। उसके सामने विश्व की नंबर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया होगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। भारतीय टीम की नजर इस सीरीज में जीत हासिल कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने पर होगी। फिलहाल रोहित शर्मा की टीम अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


भारतीय टीम आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को फाइनल में जगह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखेगी। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए काम आसान है क्योंकि कंगारू टीम को केवल ड्रॉ की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि भारत के फाइनल में पहुंचने के क्या समीकरण है...
Trending Videos

रोहित शर्मा और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल में पहुंचने के क्या हैं समीकरण?
टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे। अगर टीम इंडिया सीरीज में तीन से कम टेस्ट जीतती है तो फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बनी रहेंगी, लेकिन मुश्किलें बढ़ जाएंगी। फिर उसे श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के  नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

यदि श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड में अपने दोनों टेस्ट जीतती है तो भारत को श्रीलंका के 61.11 प्रतिशत अंक से आगे रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया से तीन टेस्ट जीतने होंगे। अगर श्रीलंका दो मैचों में से अधिकतम एक में ही जीत हासिल कर पाता है, तो भारत को किसी भी अंतर से सीरीज जीत या 2-2 से ड्रॉ की जरूरत है। यदि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 1-1 की बराबरी पर समाप्त होती है, तो भारत का सफर 55.09 प्रतिशत अंक के साथ समाप्त हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीतकर आगे बढ़ सकता है। वहीं, श्रीलंका के पास भी मौका होगा।
विज्ञापन

रोहित शर्मा और नाथन लियोन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहले स्थान पर कैसे पहुंचेगी?
  • अगर टीम इंडिया 2-0 से सीरीज जीतती है (भारत दो मैच जीतता है और दो मैच ड्रॉ रहता है)
  • अगर टीम इंडिया 3-1 से सीरीज जीतती है (भारत तीन मैच जीतता है और ऑस्ट्रेलिया एक)
  • अगर टीम इंडिया 4-0 से सीरीज जीत लेती है (भारत सभी चार मैच जीत जाता है)
  • अगर टीम इंडिया 3-0 से सीरीज जीतती है (भारत तीन मैच जीतता है और एक ड्रॉ रहता है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें