फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर पड़ेगा आईपीएल का असर, सुनील गावस्कर को सता रही यह चिंता

Tue, 30 May 2023 08:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोमवार को गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवां आईपीएल खिताब जीता था और दोनों टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेलना है।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को लगता है कि आईपीएल टी-20 से सीधा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में खेलना भारतीय बल्लेबाजों के लिए कड़ी चुनौती रहेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल सात जून से ओवल में खेला जाएगा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोमवार को गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवां आईपीएल खिताब जीता था और दोनों टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें डब्ल्यूटीसी फाइनल में खेलना है।
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा कि हर किसी के लिए सबसे बड़ा टेस्ट यही होगा कि उन्हें टी-20 की मनोदशा से लंबे प्रारूप टेस्ट में खेलना होगा। केवल चेतेश्वर पुजारा ही इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे हैं। केवल वो ही मौजूदा हालात में लंबे प्रारूप के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके अलावा सभी के लिए कड़ी चुनौती रहेगी।

उन्होंने कहा कि 34 साल के रहाणे को इंग्लैंड के हालात का अनुभव है और यह टीम के लिए फायदेमंद रहेगा। रहाणे को इंग्लैंड में खेलने का अधिक अनुभव है और उन्होंने वहां रन भी बनाए हैं। मुझे लगता है कि वह नंबर पांच पर अहम खिलाड़ी होंगे। वह इस स्थान की भरपाई भी करेंगे। उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बचा है। उनके लिए यह शानदार अवसर है जिससे वह टेस्ट टीम में अपनी जगह को फिर से सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें