फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत, कोच द्रविड़ बोले- ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मैच बड़ी चुनौती

Mon, 13 Mar 2023 11:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

द्रविड़ ने कहा रोहित ने पहले टेस्ट में शतक जमाया। विराट कोहली ने अहमदाबाद में बड़ी पारी खेली। अश्विन, जडेजा, अक्षर और युवा शुभमन सभी ने अपनी भूमिकाएं बेहतरीन ढंग से अदा की हैं। यह चुनौतीपूर्ण शृंखला थी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख प्रशिक्षक राहुल द्रविड़ का मानना है कि सात से 11 जून तक ओवल में ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल बड़ी चुनौती होगा।
विज्ञापन


द्रविड़ ने कहा कि हमें फाइनल के मद्देनजर खास रणनीति बनानी होगी। हमें लंच अवकाश के समय न्यूजीलैंड की जीत और अपने फाइनल में पहुंचने का पता चला। यह आईपीएल की समाप्ति के एक हफ्ते बाद होगा। हमारे खिलाड़ी सक्षम हैं और जब भी वे दबाव में होते हैं तो बेहतर करते भी हैं।

द्रविड़ ने कहा रोहित ने पहले टेस्ट में शतक जमाया। विराट कोहली ने अहमदाबाद में बड़ी पारी खेली। अश्विन, जडेजा, अक्षर और युवा शुभमन सभी ने अपनी भूमिकाएं बेहतरीन ढंग से अदा की हैं। यह चुनौतीपूर्ण शृंखला थी। ऑस्ट्रेलिया ने हमें कई बार दबाव में डाला लेकिन हमें जरूरत पड़ी तो कोई न कोई खिलाड़ी दबाव से निकालने के लिए आगे आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें