फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: फैंस से मिले और ऑटोग्राफ दिए...पत्नी को गले लगाया, कुछ इस तरह एडेन मार्करम ने मनाया जीत का जश्न

Sat, 14 Jun 2025 11:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मुकाबले के बाद मार्करम को जमकर जीत का जश्न मनाते देखा गया। पहले तो वह बाउंड्री वॉल को लांघते हुए प्रशंसकों के बीच पहुंच गए। इसके बाद मार्करम ने उन्हें ऑटोग्राफ दिए। वहीं, उन्हें अपनी पत्नी को भी गले लगाते देखा गया।
विज्ञापन
एडेन मार्करम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का खिताब जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने चोकर्स का दाग धुल लिया। तेम्बा बावुमा के नेतृत्व में टीम डब्ल्यूटीसी का तीसरा खिताब जीतने वाली टीम बनी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2021-23 सत्र का खिताब जीता था। वहीं, 2019-21 सत्र का खिताब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर अपने नाम किया था। दक्षिण अफ्रीका की खिताबी जीत में सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम का अहम योगदान रहा। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। मुकाबले के बाद वह काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

जीत के बाद जमकर झूमे मार्करम
मुकाबले के बाद मार्करम को जमकर जीत का जश्न मनाते देखा गया। पहले तो वह बाउंड्री वॉल को लांघते हुए प्रशंसकों के बीच पहुंच गए। इसके बाद मार्करम ने उन्हें ऑटोग्राफ दिए। वहीं, उन्हें अपनी पत्नी को भी गले लगाते देखा गया।

मार्करम ने मचाया धमाल
दक्षिण अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जिताने में सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम का अहम योगदान रहा। उन्होंने 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ 147 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। पहली पारी में शून्य पर लौटे मार्करम ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की और 207 गेंदों में 136 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके निकले। मार्करम को उनके मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 का खिताब अपने नाम कर लिया। लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने ब्यू वेबस्टर और स्टीव स्मिथ की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 212 रन बनाए थे। इस दौरान कगिसो रबाडा ने कुल पांच विकेट हासिल किए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर समाप्त हो गई थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त मिल गई। इस दौरान कप्तान पैट कमिंस ने कुल छह विकेट झटके। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 207 रन बनाए और 281 रनों की कुल बढ़त हासिल की। 282 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन एडेन मार्करम की शतकीय और कप्तान तेम्बा बावुमा की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 282 रन बनाए और खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें