फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: किसी ने बल्ले तो किसी ने गेंद से किया कमाल, जानें पहले टूर्नामेंट में कौन बना हीरो

Thu, 24 Jun 2021 04:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डब्ल्यूटीसी में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए। दो वर्ष के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में किसी ने बल्ले से तो किसी ने गेंद से कमाल किया।
विज्ञापन
डब्ल्यूटीसी 2019-21 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को आठ विकेट से हराकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का खिताब अपने नाम किया। डब्ल्यूटीसी में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किए। दो वर्ष के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में किसी ने बल्ले से तो किसी ने गेंद से कमाल किया। आइए एक नजर डालते हैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर:-

विज्ञापन


लाबुशेन के नाम सर्वाधिक रन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने वालों की फेहरिस्त में मार्नस लाबुशेन शीर्ष पर हैं। इस बल्लेबाज ने इस दौरान 23 पारियों में 72.82 की औसत से 1675 रन बनाए। इस दौरान लाबुशेन के बल्ले से पांच शतक और नौ अर्धशतक निकले। वहीं, दूसरे नंबर पर जो रूट (1660 रन) जबकि  तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने 1341 रन बनाए।

रविचंद्रन अश्विन - फोटो : social media
अश्विन के नाम सर्वाधिक विकेट
टेस्ट चैंपियनशिप में इस सीजन में रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। अश्विन ने 14 टेस्ट मैच की 26 पारियों में 20.33 की औसत से कुल 71 शिकार किए, जबकि पैट कमिंस (70) दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे नंबर पर 69 विकेट के साथ स्टुअर्ट ब्रॉड रहे। 

जेमीसन के नाम सबसे अधिक 5 विकेट हॉल
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर काइल जेमीसन ने सबसे अधिक 5 विकेट हॉल अपने नाम किए। जेमीसन ने साउथम्प्टन में खेले गए भारत के खिलाफ फाइनल मैच की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे। साल 2020 में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले जेमीसन ने अब तक आठ टेस्ट में 41 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस दौरान 5 बार पांच विकेट हॉल अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

जो रूट - फोटो : social media
जो रूट ने लिए सबसे अधिक कैच
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक कैच इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के नाम है। रूट ने 20 मैचों में कुल 34 कैच लपके हैं। उनका एक मैच में तीन सर्वाधिक कैच लपकने का रिकॉर्ड है।

टिम पेन किए विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार
विश्व टेस्ट चैंपियिनशिप में में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने किए। उन्होंने 14 मैचों की 28 पारियों में सबसे ज्यादा 65 शिकार (63 कैच, 2 स्टंपिंग) किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें