फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: पीटरसन की खरी-खरी, ICC को लगाई लताड़, कहा- इंग्लैंड में न हो कोई बड़ा मैच

Mon, 21 Jun 2021 08:58 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि इंग्लैंड में कोई बड़ा मैच नहीं खेला जाना चाहिए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन खेला जा रहा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच बारिश से प्रभावित रहा है। इसके लिए पीटरसन ने आईसीसी की भी आलोचना की। 
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : twitter@bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्पटन में खेला जा रहा है। आज मैच का चौथा दिन था लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों के हाथ लगी। बारिश और खराब मौसम के चलते चौथे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। वहीं टेस्ट मैच के पहले दिन भी एक गेंद नहीं फेंकी गई थी। इस तरह अब तक 2 दिन का खेल जाया हो चुका है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए साउथम्पटन का मैदान चुनने पर पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन और वीरेंद्र सहवाग ने आईसीसी की तीखी आलोचना की है। 

विज्ञापन


डब्ल्यूटीसी फाइनल में बारिश के कहर को देखते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि बेहद महत्व वाला कोई भी क्रिकेट मैच अपने अस्थिर मौसम के लिए बदनाम ब्रिटेन में आयोजित नहीं किया जाना चाहिए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहा फाइनल मैच अब ड्रा की तरफ बढ़ता जा रहा है क्योंकि पिछले चार दिनों में इसमें लगभग 140 ओवर का खेल हो पाया है।

पीटरसन ने आईसीसी के फैसले पर उठाया सवाल

पीटरसन ने इस महत्वपूर्ण फाइनल के लिये साउथम्पटन को चुनने के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, 'यह कहते हुए मुझे पीड़ा हो रही है लेकिन कोई भी बेहद महत्वपूर्ण क्रिकेट मैच ब्रिटेन में नहीं खेला जाना चाहिए। पीटरसन का मानना है कि फाइनल जैसा मैच दुबई में खेला जाना चाहिए जहां मौसम से जुड़े व्यवधान की बहुत कम संभावनाएं होती हैं। 
इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, यदि मुझे फैसला करना होता तो मैं डब्ल्यूटीसी फाइनल जैसे मैच के लिये दुबई को मेजबान चुनता। नैसर्गिक स्थल, शानदार स्टेडियम, मौसम अच्छा रहने की गारंटी, अभ्यास की बेहतरीन सुविधाएं और यात्रा के लिये उत्तम जगह। और हां स्टेडियम के करीब ही आईसीसी का मुख्यालय भी है।
विज्ञापन

सहवाग का फूटा गुस्सा

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तो आईसीसी की आलोचना करने में अधिक मजाकिया अंदाज दिखाया। सहवाग ने ट्वीट किया, बल्लेबाज को भी टाइमिंग नहीं मिली ढंग की और आईसीसी को भी।


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऐसा कोई दिन नहीं बीता जब बारिश या खराब मौसम की वजह से खेल न रुका हो। पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। जबकि दूसरे दिन भी खेल में खलल पड़ा। वहीं तीसरे दिन बारिश और खराब रोशनी के चलते मैच को आधा घंटा पहले बंद करना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें