फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: कोविड से उबरे ऋद्धिमान साहा, क्या इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे?

Tue, 18 May 2021 11:09 AM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 20 सदस्यीय टीम का एलान करते वक्त कहा था कि यदि ऋद्धिमान साहा और के एल राहुल कोरोना निगेटिव होते हैं तो वह टीम के साथ दौरे पर जा सकेंगे। ऋद्धिमान साहा कोरोना जांच में निगेटिव पाए गए हैं। अब वह टीम के साथ जल्द ही जुड़ेंगे।
विज्ञापन
रिद्धिमान साहा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा कोविड-19 से उबर चुके हैं और वह इंग्लैंड दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का हिस्सा होंगे। क्वारंटीन पीरियड के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के इस विकेटकीपर की कोरोना जांच रिपोर्ट दो बार निगेटिव आई है। 4 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का टूर्नामेंट स्थगित होने से पहले वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। हालांकि, अब साहा ने कोरोना को मात दे दी है। वह 17 दिन आइसोलेट भी रहे।

जल्द मुंबई पहुंचेंगे साहा

विज्ञापन

कोरोना से उबरने के बाद ऋद्धिमान साहा का इंग्लैंड दौरे पर जाने का रास्ता साफ हो गया है। वह भारत के 20 सदस्यीय स्क्वाड में शामिल हैं। दरअसल, टीम की घोषणा के समय कहा गया था कि साहा और के एल राहुल फिट होने पर ही टीम के साथ ट्रैवल कर सकेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि साहा जल्द मुंबई पहुंचेंगे और फिर 2 जून को टीम के साथ इंग्लैंड रवाना होंगे।

खिलाड़ियों के अलावा परिवार की भी होगी कोरोना जांच
जानकारी के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड जाने वाले भारत के खिलाड़ियों को 19 मई को मुंबई आने के लिए कहा है। खिलाड़ियों को बायो-बबल में आने से पहले तीन आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने होंगे, जिसके बाद उन्हें अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन भी होना होगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी क्योंकि वे भी उनके साथ इंग्लैंड जाएंगे।

चार अगस्त से 10 सितंबर के बीच होगी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज
भारतीय टीम इंग्लैंड में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल और टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारत 18 जून से साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भिड़ेगा। इसके बाद विराट सेना इंग्लैंड से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज चार अगस्त से 10 सितंबर के बीच होगी। 

 

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें