फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL: फुलटॉस पर आउट हुईं शेफाली वर्मा तो नो-बॉल को लेकर फाइनल में हुआ विवाद, अंपायर के फैसले से भड़के फैंस

Sun, 26 Mar 2023 08:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शेफाली को लेकर दिए गए फैसले से कप्तान लैनिंग काफी निराश थीं। उन्होंने थर्ड के फैसले के बाद भी मैदानी अंपायर से काफी देर तक बहस की। शेफाली को पवेलियन लौटना पड़ा।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम महिला प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल में आमने-सामने हुईं। रविवार (26 मार्च) को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच की शुरुआत तूफानी अंदाज में हुई। इंग्लैंड की तेज गेंदबाज इस्सी वोंग ने मुंबई को दूसरे ओवर में दो सफलता दिलाई। उन्होंने शेफाली वर्मा और एलिस कैप्सी को आउट किया। शेफाली के विकेट को लेकर काफी देर तक मैदान पर विवाद होता रहा।
विज्ञापन


दरअसल, दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर शेफाली ने अमेलिया केर को कैच थमा दिया। इस्सी वोंग की गेंद पर जब उन्हें अंपायर ने आउट दिया तो दूसरे छोर पर खड़ी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग हैरान रह गईं। उन्होंने अंपायर से नो-बॉल की मांग की। ऐसा लग रहा था कि गेंद शेफाली की कमर से ऊपर थी। रीप्ले में जब दिखाया गया तो गेंद की लाइन विकेट से ऊपर थी। ऐसे में फैंस को लगा कि यह नो-बॉल है, लेकिन थर्ड अंपायर को यह नहीं लगा और उन्होंने शेफाली को आउट करार दिया।

दिल्ली के कप्तान ने की अंपायर से बहस
शेफाली को लेकर दिए गए फैसले से कप्तान लैनिंग काफी निराश थीं। उन्होंने थर्ड के फैसले के बाद भी मैदानी अंपायर से काफी देर तक बहस की। शेफाली को पवेलियन लौटना पड़ा। वह चार गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। शेफाली को लेकर दिए गए फैसले से दिल्ली कैपिटल्स के फैंस काफी निराश हुए। उन्होंने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन






विज्ञापन




वोंग ने फुलटॉस पर ही कैप्सी और जेमिमा को आउट किया
शेफाली को आउट करने के बाद वोंग ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर इंग्लैंड की ही एलिस कैप्सी को आउट कर दिया। कैप्सी भी फुलटॉस पर आउट हुईं। उनका कैच अमनजोत कौर ने लिया। कैप्सी के लिए भी मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर का सहारा लिया। हालांकि, रीप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद उनके कमर की ऊंचाई से काफी नीचे थी। कैप्सी को थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। उनके बाद वोंग ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स को आउट कर दिया। जेमिमा आठ गेंद पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर पवेलियन लौटीं। हीली मैथ्यूज ने उनका कैच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें