बेस प्राइस ब्रैकेट: किस पर लगेगी बड़ी बोली?
बेस प्राइस भी इस बार काफी चर्चा में है। इस बार 30 लाख रुपये, 40 लाख रुपये और 50 लाख रुपये की बेस प्राइस रखी गई है। 30 लाख की बेस प्राइस में रजिस्टर कराने वाली 88 खिलाड़ी हैं। वहीं, 40 लाख की बेस प्राइस में 11 खिलाड़ी और 50 लाख की बेस प्राइस में 19 खिलाड़ी हैं। यानी 30 लाख वाला वर्ग इस बार सबसे बड़ा समूह है, जिससे साफ है कि इस ब्रैकेट में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
मारकी सेट: दुनिया के टॉप खिलाड़ियों की भिड़ंत
नीलामी की शुरुआत होगी मारकी सेट से, एक ऐसा पूल जिसमें दुनिया की शीर्ष महिला क्रिकेटर शामिल हैं। इससे नीलामी की शुरुआत धमाकेदार होने की उम्मीद है। मार्की सेट में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, अमेलिया कर, सोफी एक्लेस्टोन, एलिसा हीली, मेग लैनिंग और एल वोल्वार्ट जैसी आठ दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से मेग लैनिंग, एक्लेस्टोन, हीली और वोल्वार्ट जैसी खिलाड़ी पहले ही महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं, जबकि दीप्ति शर्मा और रेणुका भारतीय टीम की स्टार हैं।