फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2026: नंदिनी शर्मा ने रचा इतिहास, महिला प्रीमियर लीग के इस सीजन में दिल्ली की सबसे सफल गेंदबाज बनीं

Tue, 27 Jan 2026 10:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

नंदिनी शर्मा ने महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण में 14 विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने जेस जोनासन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए डेब्यू सीजन में शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
विज्ञापन
नंदिनी शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन के साथ इतिहास रच दिया। गुजरात जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में नंदिनी ने एक विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

नंदिनी ने झटका बेथ मूनी का विकेट
वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नंदिनी शर्मा ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 26 रन खर्च किए और 6.50 की बेहतरीन इकोनॉमी से गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने गुजरात जाएंट्स की अनुभवी ओपनर और अर्धशतक जमा चुकी बेथ मूनी (58 रन) को 17वें ओवर में आउट कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई।

जेस जोनासन का रिकॉर्ड टूटा
नंदिनी शर्मा ने इस विकेट के साथ डब्ल्यूपीएल 2026 में अपने विकेटों की संख्या 14 तक पहुंचा दी। इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर जेस जोनासन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने डब्ल्यूपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 13 विकेट लिए थे। नंदिनी अब दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

एक सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाज
गेंदबाज विकेट सीजन
नंदिनी शर्मा 14* 2026
जेस जोनासन 13 2025
श्री चरणी 12* 2026
मारिजन कप 11 2024
शिखा पांडे 11 2025
विज्ञापन

डेब्यू सीजन में नंदिनी का कमाल
नंदिनी शर्मा के लिए यह डब्ल्यूपीएल सीजन बेहद खास रहा है। यह उनका पहला डब्ल्यूपीएल सीजन है और उन्होंने अब तक खेले गए सातों मुकाबलों में कम से कम एक विकेट जरूर लिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू मैच में दो विकेट लेने के बाद उन्होंने 11 जनवरी को गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 5 विकेट (5/33) लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। फिलहाल नंदिनी सात पारियों में 14 विकेट, 14.71 की औसत और 8.24 की इकोनॉमी के साथ टूर्नामेंट की सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें