बीसीसीआई ने क्या कहा?
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि कोटेशन के लिए अनुरोध (आरएफक्यू) में बोली लगाने और उसके मूल्यांकन से जुड़ी सभी शर्तों और नियमों का उल्लेख किया गया है। आरएफक्यू दस्तावेज 1,00,000 रुपये की गैर-वापसी योग्य फीस (साथ में लागू जीएसटी) जमा करने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा।' इस प्रक्रिया के लिए बीसीसीआई ने एक निश्चित समय-सारिणी भी तय की है।
- आरएफक्यू खरीदने की अंतिम तिथि: 12 नवंबर 2025
- स्पष्टीकरण मांगने की अंतिम तिथि: 14 नवंबर 2025
- प्रस्ताव दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि: 21 नवंबर 2025